- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इसलिए अपनी शादी की बात बताने से घबरा गई थी जूही चावला, 25 साल बाद बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
इसलिए अपनी शादी की बात बताने से घबरा गई थी जूही चावला, 25 साल बाद बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
मुंबई. 52 साल की जूही चावला सिल्वर स्क्रीन पर कम ही नजर आती है। वे अपना ज्यादातर समय फैमिली के साथ स्पेंड करती है। ये तो सभी जानते हैं कि जूही ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की है। लेकिन कम ही लोगों को पता हें कि उन्होंने अपने करियर के पीक पर ही शादी कर ली थी लेकिन ये बात सभी से छुपाकर रखी थी। शादी के 25 साल बाद अब जाकर जूही ने इस राज पर से पर्दा हटाया हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू जूही ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। बता दें कि जूही फिलहाल के फिल्म की शूटिंग भी कर रही है हालांकि, अभी फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।
19

इंटरव्यू के दौरान जूही ने बताया- मैं उस वक्त अपने करियर के पीक पर थी। और करियर को लेकर बहुत घबराई हुई थी। उस दौरान मुझे कई चीजों में कामयाबी मिल रही थी। मैं अपने करियर को जारी रखना चाहती थी और इसी बीच ये सब हो गया। मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया और अपना काम करती रही।
29
जूही ने जय के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया, हमारी पहली मुलाकात मेरे बॉलीवुड में आने से पहले हुई थी। हालांकि फिल्मों में आने के बाद मेरी उनसे बातचीत नहीं होती थी। लेकिन फिर कुछ सालों बाद दोस्तों द्वारा रखी गई एक डिनर पार्टी में हम फिर मिले। इसके बाद हमारी बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद मैं जहां जाती मुझे जय दिखते।
39
शूटिंग के दौरान ही जूही-जय की कई बार मुलाकात हुई। हालांकि, दोनों ने ही एक-दूसरे के प्रति खास रुचि नहीं दिखाई थी। लेकिन जब जूही को पता चला कि जय की वाइफ की प्लेन हादसे में मौत हो चुकी है तो उनका व्यवहार बदला।
49
दोनों ने जब शादी के बारे में सोचा तो उसके कुछ वक्त बाद ही जूही की मां की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। जूही को इस गम से निकालने में जय ने काफी मदद की। और आखिरकार जूही ने 1995 में जय मेहता से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे, बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन हैं।
59
जूही के पति जय मेहता मल्टीनेशनल कंपनी मेहता ग्रुप के ओनर हैं। उनकी सीमेंट की दो कंपनियां भी है। शाहरुख खान के साथ वे आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर भी हैं।
69
जूही पिछले 9 साल से खेती कर रही हैं। जी हां, जूही पिछले सालों से ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दे रही हैं। कुछ टाइम पहले ही उन्हें वुमेन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल के मुंबई संस्करण का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
79
जूही ने एक इंटरव्यू में कहा था, "एक बार आपको ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का मीठा स्वाद मिल जाए तो आप कभी भी बाजार में मौजूद, केमिकल में डूबे उत्पाद नहीं खरीदेंगे।" लंबे टाइम से खेती कर रही जूही ने इंटरव्यू में बताया था, "मैं सिर्फ ऑर्गेनिक फसलें ही उगाती हूं। वाडा (महाराष्ट्र) स्थित फार्महाउस पर मैं ये सब कुछ उगाती हूं और मैं एक किसान हूं।"
89
"मेरे किसान पिता ने 20 एकड़ जमीन वाडा में खरीदी थी। मुझे खेती के बारे में कुछ नहीं पता था। जब उन्होंने खेती योग्य जमीन में इन्वेस्ट किया था, तब एक एक्ट्रेस के रूप में मैं काफी व्यस्त थी और मेरे पास इस पर ध्यान देने के लिए समय भी नहीं था। उनकी मृत्यु के बाद मुझे इस सब ध्यान देना पड़ा।"
99
"मेरे पास आम के 200 से ज्यादा पेड़ों वाला बगीचे है। बगीचे में चीकू, पपीते और अनार के भी कुछ पेड़ हैं।" ऑर्गेनिक फलों के अलावा, जूही एक अन्य फार्म हाउस में ऑर्गेनिक सब्जियां भी उगाती हैं। ये जगह मांडवा में है। इसे जूही ने खुद खरीदा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos