MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • करीना ही नहीं, ये 10 एक्ट्रेस भी शूटिंग पीरियड में हो चुकीं प्रेग्नेंट, एक की तो शादी भी नहीं हुई थी

करीना ही नहीं, ये 10 एक्ट्रेस भी शूटिंग पीरियड में हो चुकीं प्रेग्नेंट, एक की तो शादी भी नहीं हुई थी

मुंबई। करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अगले साल फरवरी में वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, करीना इस फिल्म में लीड रोल में हैं और उनका काफी हिस्सा अभी शूट होना बाकी है, लेकिन एक्ट्रेस के बेबी बंप की वजह से मेकर्स को अब फिल्म की शूटिंग में दिक्कतें आ सकती हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि बेबी बंप को छुपाने के लिए मेकर्स अब कम्प्यूटर ग्राफिक्स का सहारा ले सकते हैं। बता दें कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रोड्यूसर आमिर खान और किरण राव हैं, जबकि डायरेक्टर अद्वैत चंदन हैं। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए के आसपास है। फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर के अलावा विजय सेतुपति, मोना सिंह, मानव गोहिल, विवेक मुश्रान और विनीता ठाकुर ने भी काम किया है। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 29 2020, 09:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब शूटिंग के दौरान किसी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पता चली हो। पहले भी ऐसा होता रहा है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही 10 एक्ट्रेस के बारे में, जो शूटिंग पीरियड में ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। 

212

करीना कपूर :
करीना कपूर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के दौरान भी प्रेग्नेंट हो गई थीं। करीना जब शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो उसी दौरान उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था। हालांकि प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स की शूटिंग की, लेकिन बाद में डिलीवरी से पहले ब्रेक ले लिया था। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में इस मांग ने भी जोर पकड़ा कि एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के दौरान अश्योर करें कि वो प्रेग्नेंट नहीं होंगी।

312

काजोल :
2010 में फिल्म 'वी आर फैमिली' की शूटिंग के दौरान काजोल प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस फिल्म में काजोल ने तीन बच्चों की मां का रोल प्ले किया था। प्रेग्नेंट होने के बाद भी काजोल ने न सिर्फ फिल्म की शूटिंग पूरी की, बल्कि उन्होंने प्रमोशनल इवेंट में भी हिस्सा लिया था। हालांकि अजय देवगन चाहते थे कि काजोल आराम करें लेकिन डिलीवरी के कुछ महीने पहले तक काजोल लगातार काम करती रहीं। फिल्म के बाद काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया था।

412

ऐश्वर्या राय : 
फिल्म 'हीरोइन' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिस वजह से उन्होंने फिल्म की शूटिंग बीच में रोक दी। बता दें कि इस फिल्म के कुछ सीन ऐश्वर्या के साथ सूट हो चुके थे। ऐश्वर्या के फिल्म को बीच में छोड़ने से काफी नुकसान भी हुआ था। बाद में ऐश्वर्या की जगह इस फिल्म में करीना कपूर को ले लिया गया।

512

जूही चावला : 
1995 में ही जूही ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी। इसके बाद भी उन्होंने फिल्में नहीं छोड़ीं। जब जूही पहली बार प्रेग्नेंट थीं तो उन्हें अमेरिका से स्टेज शो का ऑफर आया था जिसे जूही ने मना नहीं किया और दूसरी बार फिल्म 'झंकार बीट्स' के दौरान भी जूही गर्भवती थीं।

612

माधुरी दीक्षित :
माधुरी दीक्षित भी उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जिन्होंने अपने काम के साथ किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया। दरअसल, फिल्म 'देवदास' के दौरान माधुरी प्रग्नेंट थीं और उन्होंने फिल्म के एक गाने 'हमपे ये किसने हर रंग डाला' में बेहतरीन डांस किया था।

712

श्रीदेवी :
फिल्म 'जुदाई' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। उस वक्त वो अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म देने वाली थीं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे। कहा जाता है कि जिस समय श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं, तब उनकी शादी भी नहीं हुई थी। बाद में श्रीदेवी और बोनी की शादी हुई। 

812

फराह खान :
फराह खान जब फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का डायरेक्शन कर रही थीं तो उस वक्त प्रेग्नेंट थीं। हालांकि बावजूद इसके वो काम पर लगी रहीं। बाद में फराह ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें से एक बेटा और दो बेटियां हैं। 

912

मौसमी चटर्जी :
फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' की शूटिंग के दौरान मौसमी चटर्जी प्रेग्नेंट थीं। मनोज कुमार के लीड रोल वाली इस फिल्म में मौसमी के साथ एक रेप सीन शूट होना था। चूंकि उस वक्त मौसमी प्रेग्नेंट थीं और तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी। इसलिए मौसमी इस बात को लेकर चिंता में थीं कि आखिर ये रेप सीन वो शूट कैसे करेंगी। हालांकि बाद में ये सीन शूट हुआ था।

1012

जया बच्चन :
फिल्म 'शोले' से पहले ही जया और अमिताभ शादी कर चुके थे और फिल्म की शूटिंग के दौरान जया प्रग्नेंट थीं। इस फिल्म के एक सीन में जया बच्चन का बेबी बंप साफ नजर आता है। बाद में जया ने बेटी श्वेता को जन्म दिया था।
 

1112

नंदिता दास :
एक्ट्रेस और डायरेक्टर नंदिता दास फिल्म ‘आई एम’ की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं। हालांकि ऐसे समय में भी उन्होंने घर पर आराम करने के बजाय शूटिंग पर जाना ठीक समझा। फिल्म में नंदिता ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो घर पर अकेली रहती थी लेकिन वह मां बनना चाहती थी।

1212

कोंकणा सेन :
कोंकणा सेन ने प्रेग्नेंसी पीरियड में ही फिल्म मिर्च के अलावा राइट या रांग की शूटिंग की थी। इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी की हालत में उन्होंने एक फोटोशूट भी करवाया था। साथ ही फिल्म के प्रमोशन में भी शामिल हुई थीं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में
Recommended image2
India vs Pakistan: T-20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, झूम उठा बॉलीवुड
Recommended image3
भगवान शंकर बनने वाले टॉप 5 एक्टर्स ने कितना पैसा कमाया, एक ने हर दिन वसूले 2 CR+
Recommended image4
Highest Paid Actors: देश के 3 सबसे महंगे एक्टर, 75 साल के रजनीकांत किस नं. पर, टॉप पर कौन?
Recommended image5
1350 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' पाकिस्तान में 16 रुपए में बिक रही, देखें वायरल VIDEO
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved