- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- भांजे की गोद में सिर रख पहाड़ों में आराम करती दिखीं कंगना रनोट, बहन-मां संग ऐसे कर रहीं एन्जॉय
भांजे की गोद में सिर रख पहाड़ों में आराम करती दिखीं कंगना रनोट, बहन-मां संग ऐसे कर रहीं एन्जॉय
मुंबई. कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके चलते सभी अपने-अपने घरों में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे थे। ऐसे में स्टार्स भी परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे थे। खैर, अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में सभी अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं। इसी कड़ी में अभी कंगना रनोट मनाली में ही फैमिली और भांजे के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।
| Published : Aug 12 2020, 12:28 PM IST / Updated: Aug 12 2020, 12:51 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
उनकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इसमें वो भांजे के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। साथ ही बहन और मां के साथ पहाड़ियों के बीच लंच करती दिख रही हैं।
इसके साथ ही एक फोटो में वो भांज की गोद में सर रख लेटे हुए आराम फरमाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, उनका भांजा भी उनके साथ काफी खुश और एन्जॉय करता दिख रहा है।
बता दें, कंगना रनोट अक्सर भांजे के साथ मस्ती करते दिखाई देती हैं। वो काम से वक्त निकालकर भांजे पृथ्वी के साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती हैं। दोनों की फोटोज को सोशल मीडिय पर काफी पसंद किया जाता है।
इसके अलावा कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्माष्टमी के मौके पर भी फोटो शेयर की थी। इस दिन उन्होंने मंदिर में जाकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। इस शुभ अवसर के मौके पर कंगना रनोट ने रेड कलर की ड्रेस कैरी की थी। इसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनोट तमिलनाडु की दिंवगत मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इसे इस साल जून में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले उनकी फिल्म 'पंगा' रिलीज हुई थी, जो बॉक्सऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।