- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कभी कंगना की बहन को खुश करने में इसलिए लगे रहते थे ऋतिक रोशन, अब हुआ खुलासा
कभी कंगना की बहन को खुश करने में इसलिए लगे रहते थे ऋतिक रोशन, अब हुआ खुलासा
मुंबई. बी-टाउन में ऋचिक रोशन और कंगना रनोट के अफेयर के चर्चे काफी रहे हैं। इसके साथ ही ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच विवाद भी खूब रहे हैं। ऋतिक को लेकर कई बार कंगना ने ही कई बातों का खिलासा किया है। ऐसे में अब कंगना की बहन रंगोली चंदले ने भी एक्टर को लेकर एक नई बात का खुलासा किया है।
19

रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक पुरानी फोटो भी शेयर की है। इसमें वो ऋतिक के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही रंगोली ने कैप्शन भी लिखा है।
29
रंगोली ने ऋतिक पर निशाना साधते हुए कैप्शन लिखा, 'ये देखो पप्पू जी, सारा दिन मुझे इंप्रेस करने में लगा रहता था ताकि मेरी बहन की गुड बुक्स में आ जाए और आज कहता है हम आपके हैं कौन।'
39
फिल्म 'वॉर' की रिलीज से पहले भी ऋतिक रोशन और कंगना रनोट को लेकर कई बातें सामने आई थीं। दोनों के बीच काफी विवाद भी हुए थे।
49
फिल्म 'सुपर 30' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में ऋतिक ने कंगना का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा था। जिस पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल भड़क गई थीं।
59
रंगोली चंदेल ने इसके बाद ट्विटर पर लिखा था, 'ये देखो अंकल जी फिर से शुरू हो गए। अरे चल भाई आगे बढ़। थोड़े-थोड़े दिनों बाद बेइज्जती के डोज की लत लग गई है शायद। तेरे लिए मेरे पास कोई डोज नहीं है। चल फुट यहां से।'
69
बता दें, रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। उनके ट्वीट कई बार सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां भी बटोरते हैं। कंगना रनोट की बहन होने के साथ ही रंगोली चंदेल उनकी मैनेजर भी हैं।
79
रंगोली उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ रहे परिवारवाद को लेकर प्रोड्यूसर करण जौहर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट को कटघरे में खड़ा किया था।
89
बहरहाल, अगर कंगना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म से कई फोटोज और प्रोमो वीडियो भी शेयर किए जा चुके हैं।
99
वहीं, ऋतिक रोशन 'कृष 4' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। वो आखिरी बार 'वॉर' में नजर आए थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos