- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कंगना के घर में एक नहीं दो-दो शादियां, बड़ी बहन की शादी के 10 साल बाद घर में गूंजेगी शहनाई
कंगना के घर में एक नहीं दो-दो शादियां, बड़ी बहन की शादी के 10 साल बाद घर में गूंजेगी शहनाई
मुंबई। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के घर में जल्द शादी की शहनाई बजने वाली है। कंगना ने हाल ही में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो भाई अक्षत को हल्दी लगाती नजर आई थीं। वैसे, कंगना के घर एक नहीं, बल्कि दो-दो शादियां हैं। दरअसल, मंगलवार को कंगना ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके दूसरे भाई करण की भी शादी है। कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने भाई करण को हल्दी लगाती नजर आ रही हैं। कंगना के घर 3 हफ्तों में दो शादियां...

कंगना ने बताया कि तीन हफ्तों के अंदर उनके घर में दो-दो शादियां हैं। कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'रंगोली की शादी के एक दशक बाद तक हमारे घर में कोई शादी नहीं हुई और इसका श्रेय मुझे जाता है।
अब मेरे भाइयों अक्षत और करण ने इस अभिशाप को तोड़ा है और हमारा पैतृक घर शादी के जश्न में डूबा हुआ है। अगले तीन हफ्तों में दो शादियां, आज करण की हल्दी से इसकी शुरुआत हो रही है।
वीडियो में कंगना अपनी फैमिली के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। साथ ही कंगना ने शादी के लिए मां के झुमके लिए हैं। अपनी मां के झुमके पहनकर कंगना ने फैंस के साथ कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'मेरी मां के झुमके लिए हैं। मैं कैसी दिखती हूं?'
इससे पहले कंगना ने भाई अक्षत की हल्दी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया था। बधाई हिमाचल की एक परंपरा है। जो मामा के घर शादी का पहला निमंत्रण भेजकर शुरू होती है। इसके बाद बाकी लोगों को निमंत्रण भेजे जाते हैं। बता दें कि कंगना के भाई अक्षत की शादी नवंबर में है।
इस वीडियो में कंगना के घर वाले हिमाचली गीतों के साथ अक्षत को हल्दी लगाते नजर आए थे। इस दौरान कंगना की बड़ी बहन रंगोली चंदेल भी दिख रही हैं। खुद कंगना भी इस रस्म को एन्जॉय करती दिख रही हैं।
भाई की शादी की रस्में शुरू होने से कुछ दिनों पहले तक कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी की शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद में थीं। थलाइवी के सेट से कुछ फोटो भी कंगना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे।
इसके बाद कंगना ने अपनी अगली फिल्मों तेजस और धाकड़ की ट्रेनिंग भी शुरू की, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आए थे। कंगना पर हाल ही में हिंदू-मुस्लिम में फूट डालने के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।
भाई अक्षत की बधाई सेरेमनी में उन्हें हल्दी लगातीं कंगना रनोट।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।