- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या आप जानते है अंदर से कैसा दिखता है तैमूर अली खान का कमरा, रूम का हर कोना है शानदार, PHOTOS
क्या आप जानते है अंदर से कैसा दिखता है तैमूर अली खान का कमरा, रूम का हर कोना है शानदार, PHOTOS
मुंबई. कोरोना की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोज कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कई लोग तो इसकी वजह से मौत के मुंह में भी जा रहे है। भारत में भी लोग इस वायरस की वजह से परेशान हैं। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के रूम की कुछ फोटोज सामने आई है। तैमूर का कमरा भी बेहद लग्जीरियस है।

तैमूर अपना ज्यादातर वक्त अपने रूम में खिलौनों के साथ खेलकर बिताते है। कभी-कभी पापा सैफ और मम्मी करीना भी बेटे के साथ खेलने और टाइम स्पेंड करने उसके रूम में आ जाते हैं।
तैमूर ने गणेश उत्सव पर अपने खिलौनों से गणेश जी बनाए थे।
तैमूर के रूम में ढेर सारे खिलौने है।
तैमूर कभी-कभी अपने रूम की दीवार पर पेंटिंग भी करते हैं।
अपने रूम की बालकनी में बैठकर पापा सैफ के साथ गमलों में पौधे लगाते तैमूर।
तैमूर अपनी छोटी बहन इनाया के साथ भी रूम में खेलते है और तरह-तरह के पोज देते हैं।
नाइट सूट में तैमूर अपने प्यारे डॉगी के साथ सोफे पर बैठे हुए।
तैमूर के रूम में छोटा सा घर भी है, जिसमें बैठकर वे अक्सर खेला करते हैं।
करीना ने बेटे के रूम को बहुत ही करीने से सजा रखा है।
तैमूर का कमरा अंदर से कुछ ऐसा है और काफी रंगों से सजा हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।