MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 4 साल का हुआ करीना का बेटा,लग्जीरियस है तैमूर की लाइफ पर इस कारण मम्मी पहनाती है इतने सस्ते कपड़े

4 साल का हुआ करीना का बेटा,लग्जीरियस है तैमूर की लाइफ पर इस कारण मम्मी पहनाती है इतने सस्ते कपड़े

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) और सैफ अली खान (saif ali khan) का बेटा तैमूर अली खान (taimur ali khan) आज यानी रविवार को 4 साल का हो गया है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। तैमूर सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टारकिड है। जन्म के साथ ही तैमूर सोशल मीडिया पर छा गए थे। आपको बता दें कि करीना अपने बेटे की क्यूट लुक्स की दीवानी है। एक शो के दौरान उन्होंने कहा था- मैं काफी प्राउड होकर कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। मैं यह इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वह मेरे बेटा है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह काफी गुड लुकिंग है। आपको बता दें कि तैमूर जल्दी ही बड़े भैया बनने वाले हैं। मम्मी करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट है और वे नए साल यानी फरवरी या मार्च में बेटे को जन्म देंगी। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 23 2020, 10:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

करीना ने बेटे के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट भी शेयर की है। उन्होंने चारा उठाते तैमूर की फोटो के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में तैमूर जानवरों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वे कभी गाय का चारा उठा रहे हैं, तो कभी बकरी के बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

बेटे को विश करते हुए करीना ने लिखा- मेरा बेटा, मुझे खुशी है कि चार साल की उम्र में आपमें वह दृढ़ संकल्प और समपर्ण है, उन चीजों में जो भी आप करना चाहते हैं। जब आप घास उठाकर गाय को खिला रहे हैं। गॉड ब्लेस यू मेरे बेटे लेकिन इस रास्ते में, बर्फ को चखना ना भूलें, फूलों को तोड़ना, ऊपर-नीचे कूदना। पेड़ों पर चढ़ना और अपना सारा केक खाना। अपने सपनों का पीछा करो और हमेशा अपना सिर ऊंचा रखो लेकिन सबसे ऊपर... अपने जीवन में वह सब करो, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कुराहट हो। कोई कभी भी तुम्हारी मम्मा से ज्यादा तुमसे प्यार नहीं कर सकता। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे, माय टिम।

310

करीना ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया- मैं बेटे के लिए जारा, एडिडास और एचएनएम से शॉपिंग करती हूं। उसके लिए गुच्ची या पराडा जैसे ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हूं'। अभी तो वो पैसे नहीं कमाता है और उसके पेरेंट्स को उसके कपड़े खरीदने के लिए बहुत काम करना पड़ता है। ऐसे में उसे महंगे कपड़े पहनने को नहीं मिलते हैं।

410

बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी। एक बातचीत में दादी शर्मिला ने कहा था- तैमूर आज उनसे भी ज्यादा फेमस हो गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।

510

पापा सैफ अली खान का सोचना है कि वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें। उन्होंने कहा था- बॉलीवुड में काम करने की जगह है क्योंकि जब वे खुद 17-18 साल के थे, तब उन्होंने खुद को बर्बाद होने से बचा लिया था, जबकि उनके भविष्य के लिए उस समय कोई दिशा निर्देश नहीं था।

610

सैफ ने कॉफी विद करन में बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।

710

तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं। फिलहाल स्कूल बंद है।

810

एक बार तो करीना ने तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है। 
 

910

उन्होंने अक्षय को चैलेंज करते हुए कहा था- अगर आप तैमूर की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज करोगे तो उसकी फिल्म का ज्यादा कलेक्शन होगा। ये एक ओपन चैलेंज है। 

1010

पापा सैफ, भैया इब्राहिम अली खान, दीदी सारा अली खान के साथ तैमूर।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले 9 स्टार, किस नंबर पर अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, कंगना रनौत?
Recommended image2
Jana Nayagan Release Date: 7 महीने का इंतज़ार ख़त्म, इस तारीख को रिलीज हो रही 'जन नायकन'
Recommended image3
2026-2027 में दिखेगा 8 नई जोड़ियों का जलवा, कौन मारेगा BOX OFFICE पर बाजी?
Recommended image4
विजय की 'जन नायगन' में 12 कट, सुपरस्टार का नाम भी बदला! जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म?
Recommended image5
Top 5 सबसे महंगे इन्फ्लुएंसर्स, नं. 1 वाली की फ़ीस जान कर रह जाएंगे हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved