- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- भरे-भरे गाल और लाल लिपस्टिक में नजर आई Kareena Kapoor, डिलीवरी के बाद पहली बार की दोस्तों संग पार्टी
भरे-भरे गाल और लाल लिपस्टिक में नजर आई Kareena Kapoor, डिलीवरी के बाद पहली बार की दोस्तों संग पार्टी
मुंबई. दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद करीना कपूर (kareena kapoor) अब धीरे-धीरे रूटीन लाइफ में लौट रही है। हालांकि, उन्होंने अभी घर से बाहर निकलना शुरू नहीं किया है। लेकिन वे घर पर ही रहकर अपनी गर्लगैंग और फ्रेंड्स के साथ पार्टीज एन्जॉय कर रही है। बीती रात खास दोस्त उनके छोटे बेटे के लिए ढेर सारे गिफ्ट लेकर पहुंचे। इस दौरान सभी ने मिलकर पार्टी भी की। डिलीवरी के बाद यह पहली बार है जब बेबो की पार्टी करते फोटो सामने आई है। फोटो में भरे-भरे गाल, लाल लिपस्टिक और चेहरे पर मुस्कान लिए नजर आई करीना। इसी फोटो सफेद पजामा-कुर्ता पहने सैफ अली खान (saif ali khan) भी नजर आ रहे हैं। बेबो और उनके बेटे से मिलने करन जौहर, मलाइका अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला और करिश्मा कपूर पहुंचे थे।

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर कर लिखा- लवली ईवनिंग्स। आपको बता दें कि इससे पहले करीना ने दूसरे बेटे के जन्म के बाद अपनी पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस सेल्फी में वो हैट, गॉगल पहने और खुले बालों में नजर आई थी। फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा था- सभी को मिस किया।
दूसरे बेटे के जन्म से पहले करीना और सैफ नए घर में शिफ्ट हो गए थे। दोनों ने कुछ समय पहले यह घर खरीदा था। यह घर उनके पुराने घर के नजदीक ही है। इस नई बिल्डिंग में उन्होंने टॉप दो फ्लोर खरीदे है, जहां वो हाल ही में शिफ्ट हो हुए थे।
करीना के बेटे के लिए करन जौहर और मनीष मल्होत्रा बड़े-बड़े बॉक्स में गिफ्ट लेकर पहुंचे थे। दोनों ने इस दौरान मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए।
मलाइका अरोड़ा भी करीना के बेटे से मिलने पहुंची। इस दौरान उन्होंने हाफ टी-शर्ट और जीन्स कैरी कर रखी थी। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था।
करीना के घर पार्टी करने के बाद पूरी गर्लगैग मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची। इसमें गौरी खान, सीमा खान और महीप कपूर भी शामिल हुए।
मनीष ने घर के अंदर जाने से पहले अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, नताशा पूनावाला और करिश्मा कपूर ने कैमरामैन को पोज दिए।
अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, नताशा पूनावाला और करिश्मा कपूर बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई। साथ में करन जौहर भी स्पॉट हुए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।