MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • इस खास चीज की वजह से करीना कपूर ने दिया था तैमूर जैसे क्यूट बेटे को जन्म, दोबारा हैं प्रेग्नेंट

इस खास चीज की वजह से करीना कपूर ने दिया था तैमूर जैसे क्यूट बेटे को जन्म, दोबारा हैं प्रेग्नेंट

मुंबई. करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बात की पुष्टि सैफ और करीना ने स्टेटमेंट जारी करके की थी। उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म करते हुए कहा था कि 'परिवार में एक सदस्य जुड़ने वाला है, हम दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। आप सभी चाहने वालों का शुक्रिया, प्यार और सपोर्ट।' ऐसे में करीना कपूर के पहली प्रग्नेंसी के बारे में बता रहे हैं, जिसमें बताया था कि उन्होंने इस दौरान भी कैसे अपना ग्लो बरकरार रखा और तैमूर इतने क्यूट कैसे हुआ। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 14 2020, 08:34 AM IST| Updated : Aug 14 2020, 08:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

करीना की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान की चमक उस वक्त उनके चेहरे पर साफ तौर से देखी जा सकती थी। उनका ऐटिट्यूड, उनकी खुशी, सबकुछ दिखाई देता था। अब दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर भी वो बेहद खुश हैं। 

27

बता दें, तैमूर का जन्‍म दिसंबर 2016 में हुआ था। जन्‍म के बाद से ही वो अपने रंग, बालों, आंखों के कारण सुर्खियों में आज तक रहते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

37

बेटे तैमूर की क्यूटनेस को लेकर करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें घी खाना पसंद है और उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ढेर सारा घी खाया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब तैमूर होने वाला था तो उस वक्त उन्होंने कोई भी ऐसी चीज खाना बंद नहीं किया था, जो उन्हें पसंद था। 
 

47

लेकिन, करीना ने इस बात का ध्यान जरूर रखा कि वो सही समय पर और सही क्वॉन्टिटी में चीजें खाती थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने इस दौरान करेला, लौकी, तुरई जैसी सब्जियों को खाया। 

57

करीना के मुताबिक, वह खुद इस बात का ख्याल रखती थीं कि तैमूर भी इन सब्जियों को खाए और इसके लिए टेस्ट डिवेलप करे।

67

करीना ने बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके चेहरे पर जो ग्लो बना रहता था, उसकी एक सबसे बड़ी वजह थी सुबह जल्दी उठना। प्रेग्नेंसी के दौरान आमतौर पर करीना रात में साढ़े 10 बजे सो जाती थीं और सुबह साढ़े 7 बजे उठती थीं।
 

77

करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं, जब से इस बारे में सभी को पता चला है तो लोगों कि खुशी का ठिकाना ही नहीं है। सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बहरहाल, अब देखना ये होगा कि करीना ने जैसे सभी बातों का ख्याल पहली प्रेग्नेंसी के दौरान रखा था वैसे ही इस बार भी रख पाती हैं या नहीं।  
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved