- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मम्मी की बात ही नहीं मान रहा था 3 साल का तैमूर, फिर करीना को ऐसे खींचकर ले जाना पड़ा बेटे को
मम्मी की बात ही नहीं मान रहा था 3 साल का तैमूर, फिर करीना को ऐसे खींचकर ले जाना पड़ा बेटे को
मुंबई. कोरोना की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। जहां हजारों लोग रोज इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं वहीं, हर दिन कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में ये महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ नजर आई। दरअसल, मां-बेटे दोनों अमृता अरोड़ा के घर के बाहर नजर आए। इस मौके पर तैमूर बेहद क्यूट नजर आ रहे थे।

कैमरामैन को देख तैमूर मम्मी करीना कपूर की किसी भी बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे थे। ऐसे में करीना को बेटे को खींचकर ले जाना पड़ा।
तैमूर ने इस दौरान डार्क कलर की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। बेटे की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए करीना ने तैमूर के चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था।
तैमूर कैमरामैन को देख रूक गया। वह बार-बार मुड़-मुड़कर उन्हें ही देख रहा था। इस दौरान करीना कपूर ने बेटे का हाथ थाम रखा था।
करीना भी इस मौके पर गोल्डन कलर की आउटफिट में नजर आई। उन्होंने रात में भी गॉगल लगा रखा था।
करीना इस दौरान बेटे का पूरा ध्यान रख रही है।
बता दें कि करीना कभी-कभार बेटे को घूमाने घर से बाहर निकलती है।
करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपना मदरहुड एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने बताया कि कभी-कभी तो वे तैमूर की वजह से अपना आपा ही खो देती हैं।
करीना ने कहा- तैमूर अब साढ़े 3 साल का हो गया है। उसे अब समझ आता है कि उसे क्या पसंद है और क्या नहीं। वह बोलता है कि मैं ये नहीं खाऊंगा, वो नहीं खाऊंगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।