- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करीना कपूर के इस लुक ने तेज की धड़कन, करिश्मा की हाउस पार्टी में इनका दिखा ग्लैमरस अंदाज, PHOTOS
करीना कपूर के इस लुक ने तेज की धड़कन, करिश्मा की हाउस पार्टी में इनका दिखा ग्लैमरस अंदाज, PHOTOS
मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स अपने काम के साथ एंटरटेनमेंट करना भी नहीं भूलते है। सेलेब्स को अक्सर पार्टीज और अवॉर्ड्स फंक्शन में एन्जॉय करते देखा जाता है। वहीं बीती रात करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने अपने घर पर एक डिनर पार्टी होस्ट की, जिसमें उनके करीबी दोस्तों के साथ बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी शामिल हुई। करीना का लुक सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा, जिसे देखकर फैन्स के दिलों की धड़कन तेज हो गई है। दरअसल, करीना इस दौरान डार्क रेड और ऑरेंज कलर का शॉर्ट कफ्तान पहने नजर आई। हाई हील्स के साथ कैरी किए इस कफ्तान ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। उनका ओवर ऑल लुक सिम्पल था फिर भी वे कहल ढा रही थी। करिश्मा की हाउस पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज भी सामने आई है। नीचे देखें करिश्मा कपूर की डिनर पार्टी में पार्टी सेलेब्स की ग्लैमरस फोटोज...

करिश्मा कपूर की हाउस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, संजय कपूर, महीप कपूर, करन जौहर, मनीषा मल्होत्रा शामिल हुए। पार्टी की शानदार इनसाइड फोटोज सामने आई है।
पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ पोज दिए। दोनों बहन ग्लैमरस नजर आ रही थी।
करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने संजय कपूर के साथ पोज दिए। इस दौरान दोनों बहनें खुले बालों में खूबसूरत और काफी खुश नजर आ रही है।
करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने मनीष मल्होत्रा के साथ भी पोज दिए। बता दें कि सभी ने मिलकर पार्टी में खूब मजा किया।
करिश्मा कपूर, मनीष मल्होत्रा और संजय कपूर के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती है। अक्सर ये सेलेब्स साथ में पार्टी एन्जॉय करते नजर आते है।
पार्टी में करन जौहर भी शामिल हुए। आपको बता दें कि करन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी है।
दोस्त की पार्टी में शामिल मलााइका अरोड़ा का स्टनिंग लुक देखने को मिला। वे लाइट कलर के आउटफिट में नजर आई। मेकअप से उनका चेहरा अलग ही चमक रहा था।
ये भी पढ़ें
आखिर कौन है ये बच्चे जिनको गले लगाकर बॉबी देओल बने सुपरहीरो, हर तरफ हो रही धर्मेंद्र के लाल का तारीफ
तब्बू की बहन को छोड़ इस मॉडल पर फिदा हो गया था दारा सिंह का बेटा, इस वजह से फराह से हुआ था तलाक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।