- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- राजा महाराजाओं के खानदान से ताल्लुक रखती है करीना की ननद से लेकर सलमान की हीरोइन तक, ऐसे हैं ठाठ
राजा महाराजाओं के खानदान से ताल्लुक रखती है करीना की ननद से लेकर सलमान की हीरोइन तक, ऐसे हैं ठाठ
मुंबई. कोरोना काल में ज्यादातर बुरी खबरें की सुनने को मिली। हालांकि, कुछ अच्छी खबरें भी सामने आई। इस वायरस की वजह से लोग दहशत में जी रहे हैं और अपने-अपने घरों से बाहर निकलने से सोचते हैं। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी पूरी एहतियात बरत रहे हैं। इसी बीच आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद कम हो लोग जानते हैं। आज आपको बताने जा रहे हैं उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जो राजा-महाराजाओं के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनसे में कुछ एक्ट्रेसेस है तो कुछ पर्दे के पीछे रहकर काम करती हैं।
| Published : Aug 19 2020, 01:42 PM IST / Updated: Aug 21 2020, 10:39 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
आपको बता दें कि करीना कपूर की ननद सोहा अली खान से लेकर सलमान खान की एक्ट्रेस रही भाग्यश्री तक, रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं।
फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम और किक्रेटर जहीर खान की वाइफ सागरिका कोल्हापुर के कहल राजघराने की बेटी हैं। उनके पिता का नाम विजय सिंह घटगे है।
फिल्म मैंने प्यार में सलमान खान के साथ काम कर चुकी भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से संबंध रखती हैं। उनके पिता श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन राजा थे। भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है।
सोहा अली खान नवाबों के खानदान से है। उनके पूर्वज भोपाल के पटौदी रियासत के नवाब थे। सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान तो थे ही, साथ ही भोपाल के नवाब भी थे।
आमिर खान की पत्नी किरण राव भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। किरण के परदादा जे. रामेश्वर राव तेलंगाना के महाबुबनगर के महाराजा थे। इतना ही नहीं वे एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की कजिन भी है।
अदिति राव हैदरी दो शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक हैं मोहम्मद साहेल अकबर हैदरी और दूसरे वानापार्थी परिवार के पूर्व राजा जे रामेश्वर राव। अदिति, अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वानापर्थी के राजा थे।
मनीषा कोइराला नेपाल के राज घराने से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनका बचपन बेहद साधारण माहौल में बीता। उनके पिता प्रकाश कोइराला नेपाल सरकार में मिनिस्टर रहे हैं और पूर्व पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं जबकि दादा बीपी उर्फ बिश्वेशर प्रसाद कोइराला 1950 और 60 के दशक में नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
सोनल चौहान का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ। सोनल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
रिया और राइमा सेन शाही परिवार से हैं। उनके पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा राजघराने के सदस्य हैं। उनकी दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं। इला देवी की छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। रिया की पड़दादी इंदिरा राजे बड़ौदा के सयाजीराव गायकवाड़ थर्ड की इकलौती बेटी थीं। रिया और राइमा की मां मुनमुन सेन हैं।