- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- नहीं देखी होगी करीना कपूर के छोटे बेटे जेह की खिलखिलाकर हंसने वाली इतनी प्यारी तस्वीर
नहीं देखी होगी करीना कपूर के छोटे बेटे जेह की खिलखिलाकर हंसने वाली इतनी प्यारी तस्वीर
मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही स्टार किड्स की भी पॉपुलैरिटी भी बढ़ती जा रही है। और इनमें सबसे ज्यादा करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के दोनों बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) और जेह (Jeh Ali Khan) लाइमलाइट में हैं। हाल ही में तैमूर और जेह अपने अपार्टमेंट के गार्डन में नजर आए। तैमूर जहां खेल-खेल पसीने-पसीने नजर आए। वहीं, ज्यादा दौड़ा-भागी के कारण उनकी सांस तक फूलने लगी थी। सामने आई फोटो में उनकी हालत देखी जा सकती है। वहीं, तैमूर का छोटा भाई जेह नैनी की गोद में कभी चीजों को गौर से देखता तो कभी खिलखिलाकर हंसता नजर आया। नीचे देखें तैमूर-जेह की कुछ क्यूट फोटोज...

सामने आई फोटोज में तैमूर और जेह अलग-अलग मूड में नजर आए। तैमूर जहां दौड़ते-भागते और किसी से नजरें चुराते नजर आ रहे हैं।
तैमूर इस दौरान ग्रे कलर की टी-शर्ट और पीच कलर की निकल पहने नजर आए। वहीं, जेह इधर-उधर चीजों को देख रहे थे।
जेह नैनी की गोद में आराम करते दिखे। जब से जेह लाइमलाइट में आए हैं तभी से उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
तैमूर इन दिनों ज्यादा मस्ती और खेलते नजर आ रहे हैं। करीना-सैफ जब से अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए है तभी तैमूर को और ज्यादा खेलने के स्पेस मिल गई है।
बता दें कि करीना कपूर इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद करीना उसका चेहरा किसी को नहीं दिखाया था।
हाल ही में करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की बुक लॉन्च करने के साथ ही छोटे बेटे का नाम और चेहरा भी रिवील किया था। जेह भी अपने बड़े भाई तैमूर की तरह ही क्यूट है।