- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- चेहरे पर झुर्रियां, सूजन और अजीब सी शक्ल के साथ नजर आई करीना कपूर, बिना मेकअप दिखा बेबो का ऐसा लुक
चेहरे पर झुर्रियां, सूजन और अजीब सी शक्ल के साथ नजर आई करीना कपूर, बिना मेकअप दिखा बेबो का ऐसा लुक
मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुट गए है। वहीं, अब सेलेब्स की लाइफ भी काफी नॉर्मल नजर आने लगी है। वे अब पार्टीज और इवेंट्स में भी शामिल होने लगे हैं। इसी बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने अपार्टमेंट के बाहर नजर आई। उन्होंने इस दौरान ब्लू डेनिम और प्रिंटेड शर्ट पहन रखी थी। उनके बाल खुले थे और गॉगल भी लगा रखा था। लेकिन करीना की फोटोज सोशल मीडिया पर देखते ही फैन्स के होश उड़ गए। दरअसल, सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि वे उनके चेहरे पर झुर्रियां और सूजन दिख रही है। बिना मेकअप दिखी करीना का अजीब सा फेसकट देख फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वैसे, करीना के अलावा और भी कई सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। नीचे देखें डिफरेंट प्लेसेस पर स्पॉट हुए सेलेब्स की फोटोज...

बता दें कि करीना कपूर को इस हालत में एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- इसके चेहरे को क्या हो गया है, ये बुढ़ी दिखने लगी है। एक अन्य ने पूछा- आखिर ये क्या हो गया करीना कपूर को। एक ने लिखा- इसका चेहरा इतना अजीब क्यों दिख रहा है। इसी तरह कईयों ने हैरान करने वाली इमोजी भी शेयर की।
बता दें कि करीना कपूर ने इसी साल दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के कुछ महीने बाद वे काम पर लौट आई थी। इसी बीच उनकी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिनमें उनका डिफरेंट लुक देखने को मिला।
करीना कपूर के पास फिलहाल किसी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। हालांकि, वे आमिर खान के साथ फिल्म लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
कंगना रनोट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। वे अपनी फिल्म थलाइवी के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हुई। इस दौरान उन्होंने काले रंग का सलवार सूट पहन रखा था।
सलमान खान के भाई सोहेल खान बच्चों के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए। वे बच्चों के साथ डिनर करने पहुंचे थे। इस दौरान सोहेल ने कैमरामैन को भी जमकर पोज दिए।
जाह्नवी कपूर खार के एक जिम के बाहर हैरान परेशान नजर आई। इस दौरान उन्होंने जिम वियर पहन रखा था और उनके बाल खुले थे।
अर्जुन कपूर बांद्रा में स्पॉट हुए। वे हल्के नीले रंग की टी-शर्ट औ और ग्रे लोअर में नजर आए। उन्होंने कैप और गॉगल लगा रखे थे।
खुशी कपूर हाफ काले रंग के हाफ टॉप और गुलाबी रंग के लोअर में जिम के बाहर स्पॉट हुई। उन्होंने अपने बालों को टाइट बांध रखा था और सेफ्टी के लिए चेहरे पर मास्क पहना था।
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपनी पत्नी करिश्मा शाह और दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। कपल ने बच्चों के साथ फोटोग्राफर्स को खूब पोज दिए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।