- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पहले देर तक इन्हें बड़े गौर से देखता रहा तैमूर और फिर अचानक करीना कपूर के बेटे ने फेर लिया मुंह
पहले देर तक इन्हें बड़े गौर से देखता रहा तैमूर और फिर अचानक करीना कपूर के बेटे ने फेर लिया मुंह
मुंबई. कोरोना (corona) की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। जहां हजारों लोग रोज इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं वहीं, हर दिन कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में ये महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर (kareena kapoor) बेटे तैमूर (taimur) के साथ नजर आई। दरअसल, मां-बेटे दोनों करिश्मा कपूर (karisma kapoor) के घर के बाहर स्पॉट हुए। रविवार को करीना बेटे तैमूर के साथ बड़ी बहन के घर पहुंची थी।

पहले तो तैमूर कैमरामैन को बड़ी देर तक गौर से देखता रहा फिर अचानक उसने मुंह फेर लिया।
तैमूर इस दौरान फूल स्लीव शर्ट और जीन्स में नजर आए। बेटे की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए करीना ने तैमूर के चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था।
करीना इस मौके पर काफी सिम्पल आउटफिट में नजर आई। हां, उन्होंने पेंसिल हील जरूर पहन रखी थी।
करीना इस दौरान बेटे का पूरा ध्यान रख रही है और तैमूर से बातें भी कर रही थी।
बता दें कि करीना कभी-कभार बेटे को घूमाने घर से बाहर निकलती है।
करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपना मदरहुड एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने बताया कि कभी-कभी तो वे तैमूर की वजह से अपना आपा ही खो देती हैं।
फरहान अख्तर (farhan akhtar) मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए।
अनिल कपूर (anil kapoor) ग्राउंड पर वर्कआउट करते दिखे।
नुसरत बरूचा (Nushrat bharucha) अंधेरी में स्पॉट हुई।
कंगना रनोट (Kangana Ranaut) राज भवन से बाहर निकलती दिखी।
सुष्मिता सेन (sushmita sen) ब्वॉयफ्रेंड के साथ पोज देती नजर आईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।