- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मुंह पर मास्क और उदास चेहरे के साथ चाची नीतू कपूर से मिलने पहुंची करीना, 5 दिन पहले गुजरे थे चाचा
मुंह पर मास्क और उदास चेहरे के साथ चाची नीतू कपूर से मिलने पहुंची करीना, 5 दिन पहले गुजरे थे चाचा
मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया था। उनकी बॉडी को एम्बुलेंस से मुंबई के कालबादेबी स्थित चंदनवाडी दाहगृह में तक ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके कुछ बॉलीवुड सेलेब्स और कपूर खानदान के सदस्य मौजूद थे। चाचा के निधन के 5 दिन करीना कपूर चाची नीतू कपूर से मिलने उनके घर पहुंची। करीना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना मुंह पर मास्क और उदास चेहरे के साथ नजर आईं। करीना अकेले ही चाची और भाई रणबीर से मिलने पहुंची थी।

वहीं, नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर मुकेश और नीता अंबानी की फोटो शेयर कर उन्हें थैंक्स कहा। नीतू ने अपनी पोस्ट में लिखा, "एक परिवार के तौर पर हमारे लिए आखिर के दो साल लंबा सफर रहा हैं। जिसमें कुछ दिन अच्छे तो कुछ दिन बुरे भी थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सब भावनाओं से भरपूर थे, लेकिन यह ऐसा सफर था, जिसे अंबानी परिवार के बेइंतहां प्यार और समर्थन के बिना पूरा नहीं किया जा सकता था। पिछले कुछ दिन से हम अपने विचारों को इकट्ठा कर उन शब्दों की तलाश कर रहे हैं, जिनसे हम उस परिवार का आभार व्यक्त कर सकें, जिसने हर तरीके से हमें सुरक्षित रखा है।"
नीतू ने आगे लिखा- "पिछले सात महीनों में परिवार का हर सदस्य हमारे ऋषि की देखभाल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा था और यह सुनिश्चित कर रहा था कि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। मुकेश भाई, नीता भाभी, आकाश, श्लोका, अनंत और ईशा, आप लोग इस सफर में हमारे लिए एक एंजल रहे हैं। हमने आपके लिए क्या महसूस किया है, आप इसका अनुमान नहीं लगा सकते हैं। हम आप लोगों के निस्वार्थ, एकजुट समर्थन और ध्यान का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।"
ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की बीमारी का पता चला था। वे न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाने गए थे और लगभग एक साल बाद कैंसर से जंग जीत कर मुंबई आए थे। मुंबई वापसी आने के बाद उन्होंने काम करना शुरू किया। मुंबई लौटने के बाद उन्होंने जुही चावला के साथ फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग शुरू की थी।
ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क में 8 महीने का इलाज पूरा होने के बाद मई, 2019 में चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्हें कैंसर था और अब ठीक हैं। इस साल फरवरी से वह बार-बार बीमार हो रहे थे। हाल में उनके कैंसर रीलैप्स की चर्चा भी हुई थी।
ऋषि कपूर ल्यूकेमिया नाम के कैंसर से जूझ रहे थे। ये ब्लड कैंसर होता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ती है। इसके बाद इनके आकार में भी परिवर्तन होता है। कई डॉक्टर्स का मानना है कि ये एक ऐसी बीमारी है, जिसके बार-बार लौटने की आशंका बनी रहती है।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर का चौथा रविवार को था। पंजाबी रीति-रिवीज के अनुसार पिता ऋषि कपूर की मौत के बाद रणबीर कपूर से सिर पर पगड़ी बांधी गई। इस मौके पर परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे। फोटो में जहां ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर व्हाइट सूट और चेहरे पर उदासी लिए नजर आई, वहीं बेटा रणबीर कपूर भी गुमसुम दिखा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।