- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 30 साल बाद ऐसा दिखने लगा करिश्मा कपूर का पहला हीरो, अब पहचानना भी मुश्किल, इसलिए नहीं मिल रहा काम
30 साल बाद ऐसा दिखने लगा करिश्मा कपूर का पहला हीरो, अब पहचानना भी मुश्किल, इसलिए नहीं मिल रहा काम
मुंबई. करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए है। करिश्मा ने 1991 में आई फिल्म प्रेम कैदी (Film Prem Qaidi) से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनका शुरुआत दौर ज्यादा अच्छा नहीं रहा लेकिन आगे चलकर उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म प्रेम कैदी से अपनी एक फोटो शेयर की है। करिश्मा केवल 17 साल की थीं, जब उन्होंने 1991 में डायरेक्टर के. मुरलीमोहन राव की फिल्म प्रेम कैदी (Film Prem Qaidi) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके हीरो हरीश कुमार (Harish Kumar) थे। आज की बात करें तो हरीश के लुक में काफी चेंज आ गया है। इतना ही नहीं उन्हें अब पहचान पाना भी मुश्किल होता है। नीचे पढ़े आखिर क्या कर रहा करिश्मा कपूर का पहला हीरो...

हरीश ने अपने करियर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ सहित अन्य भाषाओं की फिल्म में भी काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने गोविंदा, रेखा, श्रीदेवी, मिथुन चक्रवर्ती, पूजा भट्ट, अनिल कपूर जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की लेकिन फिर भी उन्हें खासी सफलता नहीं मिली।
हरीश कुमार हिंदी और साउथ की 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। बॉलीवुड में वह साल 1982 में आई फिल्म जीवन धारा और 1987 में फिल्म संसार में काम कर चुके हैं।
हरीश कुमार ने नाना पाटेकर के साथ तिरंगा फिल्म में काम किया था। इसके अलावा वह गोविंदा के साथ कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों में काम किया है। कुली नंबर वन में उन्होंने गोविंदा के दोस्त का किरदार निभाया था।
हरीश कुमार 90 के बाद फिल्मों से दूर चले गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हरीश अपने वेट को कंट्रोल नहीं कर पाए थे। इस कारण उनका लुक पूरी तरह से बदल गया था।
मोटापे की वजह से उनका लुक पूरी तरह बदल गया। इस वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया। बॉलीवुड के बाद धीरे-धीरे रीजनल सिनेमा से भी उन्हें अवॉयड किया जाने लगा।
2001 में आई फिल्म इंतकाम के बाद वह लाइमलाइट से दूर हो गए। हालांकि, उन्होंने 2011 में फिल्म नॉटी एट 40 से वापसी करने की कोशिश की थी। इस फिल्म में भी गोविंदा थे। 2012 में फिल्म चार दिन की चांदनी में दिखाई दिए थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही थी।
हरीश ने आदमी, क्रांति क्षेत्र, द जेंटलमैन, फूलन देवी, रावण राज, जवाब, गद्दार, भीष्मा, आर्मी, आंटी नं. वन, फूल और आग, बुलंदी, इंतकाम जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1995 में संगीता चुग से शादी की थी। कपल के दो बेटे है। हरीश कुमार अपनी फैमिली के साथ मुंबई में ही रहते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।