- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- एक ही फ्रेम में दिखी कपूर फैमिली, चाचा ऋषि की याद में करिश्मा कपूर ने शेयर की फोटो
एक ही फ्रेम में दिखी कपूर फैमिली, चाचा ऋषि की याद में करिश्मा कपूर ने शेयर की फोटो
मुंबई. ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली। वह अब लोगों की यादों में जिंदा हैं। फैमिली के सदस्य और करीबी लोग ऋषि कपूर के साथ की पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। अब उनकी भतीजी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने फैमिली के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें पूरा कपूर खानदान एक ही फ्रेम में नजर आ रहा है। करिश्मा ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर की बेटी हैं।

करिश्मा कपूर ने चाचा ऋषि कपूर की याद में फैमिली की एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके परिवार के करीबी सभी सदस्य नजर आ रहे हैं और ऋषि कपूर भी इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं। करिश्मा कपूर की इस पोस्ट पर मनीष मल्होत्रा, एकता कपूर और संजय कपूर के अलावा फैंस ने कॉमेंट किए हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पिता रणधीर कपूर और अंकल ऋषि कपूर के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की थी।
कपूर खानदान इंडस्ट्री का सबसे पुराना और बड़ा परिवार है। उनकी पांच पीढ़ियां बॉलीवुड पर राज करती चली आई है।
इंडस्ट्री में कपूर खानदान की शुरुआत राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर से मानी जाती है। ये बड़ा ही दिलचस्प है कि कपूर परिवार भारत के किसी शहर से नहीं बल्कि पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं।
स्व. पृथ्वीराज कपूर का जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम दीवान बशेश्वरनाथ कपूर था। दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने राज कपूर की चर्चित फिल्म 'आवारा' में एक कैमियो भी किया था। कपूर खानदान से पृथ्वीराज कपूर ने ही सिनेमा में एक्टिंग की नींव डाली थी।
पृथ्वीराज कपूर के 6 बच्चे थे। इनमें राज, शम्मी, शशि, रविंदर, देविंदर और बेटि उर्मिला हैं। हालांकि, एक्टिंग में उनके तीन बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने ही अपना भाग्य आजमाया और वो सफल भी हुए।
पृथ्वीराज के बेटे राज कपूर ने कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाया और सिनेमा के क्षेत्र में ही अपनी किस्मत आजमाई। राज कपूर ने हिन्दी सिनेमा को ऐसी शानदार फिल्में दीं, जिन्होंने सिनेमा को एक इंडस्ट्री में बदल दिया। 'आवारा', 'मेरा नाम जोकर' और 'श्री 420' उनकी हिट फिल्मों में से हैं। राज कपूर की शादी कृष्णा राजकपूर के साथ हुई थी। रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर राज कपूर के बेटे हैं। इनके अलावा राज कपूर की दो बेटियां भी हैं। रीमा जैन और रितु नंदा।
शम्मी कपूर पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे हैं जिन्होंने 'तुमसा नहीं देखा', 'कश्मीर की कली', 'जानवर' और 'पगला कहीं का' जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। अपनी चर्चित डांसिंग स्टाइल की वजह से उन्हें ‘एल्विस प्रिस्ले ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। उनकी शादी गीता बाली से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हुए- आदित्य राज कपूर और कंचन देसाई।
पृथ्वीराज कपूर के बेटे शशि कपूर का पैदाइशी नाम बलबीर राज पृथ्वीराज कपूर है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर शशि कपूर कर लिया था। शशि की शादी जेनिफर केंडल के साथ हुई थी जिनकी 51 साल की उम्र में कैंसर के चलते मौत हो गई थी। शशि के तीन बच्चे हैं। कुणाल कपूर, करन कपूर, संजना कपूर। एक्टर के साथ-साथ शशि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रहे हैं।
राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 'जीत', 'कल आज और कल' और 'हीरालाल-पन्नालाल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। रणधीर की पहली फिल्म 'श्री 420' थी, जिसमें उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। रणधीर की शादी बबिता कपूर से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं- करीना कपूर और करिश्मा कपूर।
अपने पिता और भाइयों की तरह ऋषि कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाया और लोगों के दिलों की धड़कन बन गए। बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। साथ ही, उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है। उनकी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह से हुई। उनके दो बच्चे, बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटा रणबीर कपूर हैं। रिद्धिमा की एक बेटी है, जिसका नाम समारा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।