- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करिश्मा कपूर-आमिर खान समेत ये सेलेब्स घरवालों से बगावत करके आए मायानगरी, आज करते हैं बॉलीवुड पर राज
करिश्मा कपूर-आमिर खान समेत ये सेलेब्स घरवालों से बगावत करके आए मायानगरी, आज करते हैं बॉलीवुड पर राज
मुंबई. मायानगरी मुंबई हर उस इंसान को अपनी तरफ आकर्षित करती है जो बड़े पर्दे पर दिखना चाहते हैं। जिनकी मंजिल रोल-कैमरा और एक्शन है। लेकिन यहां सपने को पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा है। कुछ लोग सफल होते हैं और कुछ असफल होकर लौट जाते हैं। यहीं वजह है कि जब बच्चे बॉलीवुड में जाने का प्लान बनाते हैं तो उनके पैरेंट्स उन्हें मना करते हैं। लेकिन कई ऐसे स्टार्स हैं जो घरवालों से बगावत करके मुंबई आए और सफलता का नया इतिहास रच दिया। आइए देखते हैं स्टार्स की लिस्ट...

आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन फिल्म डायरेक्टर थे। लेकिन वो नहीं चाहते थे कि उनका बेटा इस फिल्ड में आए। वो चाहते थे कि उनका बेटा इंजीनियर बने। लेकिन आमिर ने उनकी बात नहीं मानी और एक्टर बनने निकल गए। आज वो बॉलीवुड पर राज करते हैं।
करिश्मा कपूर तो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े खानदान से आती हैं। कपूर खानदान की सिनेमा जगत में टूटी बोलती हैं। लेकिन लोलो को मूवी में काम करने के लिए घरवालों से बगावत करना पड़ा। कपूर खानदान में महिलाओं को बड़े पर्दे पर काम करने की अनुमति नहीं थी। जिसकी वजह से रणधीर कपूर उन्हें मूवी में काम करने से मना कर रहे थे। लेकिन अपनी मां बबीता के सपोर्ट के साथ वो 15 साल में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। आज उनकी झोली में कई हिट्स मूवी है।
सारा अली खान आज बॉलीवुड में अलग पहचान कायम कर चुकी हैं। लेकिन सैफ अली खान को उनका एक्ट्रेस बनना पसंद नहीं था। उन्होंने अपनी बेटी को एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से मना किया था। लेकिन अमृता सिंह ने बेटी के सपने को पूरा करने के लिए पंख दिया।
कंगना रनौत तो बॉलीवुड में आने के लिए बहुत कम उम्र में घर छोड़ दिया। काफी वक्त तक उनके परिवार के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन कंगना ने अपनी एक्टिंग दम पर बता दिया कि वो बॉलीवुड की क्वीन हैं।
राधिका आप्टे भी घर से बगावत करके इंडस्ट्री में कदम रखीं।उनके पिता को लगता था कि ये पेशा खराब है। लेकिन उन्होंने खुद को साबित करते हुए कई सफल मूवी में नजर आईं।
इरफान खान अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनका परिवार कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा फिल्म में नाम कमाएगा। उनकी फैमिली कभी नहीं चाहती थी कि वो एक्टिंग के क्षेत्र में जाए। लेकिन वो बगावत करके यहां पहुंचे और अपनी अदायगी का लोहा मनवाया।
कंगना की तरह मल्लिका शेरावत भी घर छोड़कर एक्ट्रेस बनने का सफर तय किया। उनका परिवार कभी नहीं चाहता था कि वो अदाकारा बने। लेकिन बगावत करके उन्होंने कई बेहतरीन मूवी इंडस्ट्री को दी।
और पढ़ें:
जैडा पिंकेट से तलाक की खबरों के बीच इंडिया पहुंचे WILL SMITH, यूजर्स बोले-किसे थप्पड़ मारने आया है
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना का वीडियो हुआ लीक,'एनिमल’ के सेट पर दोनों कर रहे थे ये काम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।