- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करिश्मा कपूर समेत ये एक्ट्रेसेस तलाक के बाद दोबारा नहीं की शादी, पति बन चुके हैं दूसरी बार दूल्हा
करिश्मा कपूर समेत ये एक्ट्रेसेस तलाक के बाद दोबारा नहीं की शादी, पति बन चुके हैं दूसरी बार दूल्हा
मुंबई. बॉलीवुड में जितनी जल्दी जोड़ियां बनती है उतनी जल्दी टूट भी जाती हैं। इस इंडस्ट्री में कई रिश्ते बने जिसमें से कुछ कायम है तो कुछ टूट गए। कुछ शादी तक पहुंच गए और कुछ शादी के बाद तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाए। शादी टूटने के बाद कुछ ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की। जिसमें एक नाम करिश्मा कपूर (karishma kapoor) का भी है। चलिए उन अदाकाराओं के बारे में जानते हैं जो सिंगल लाइफ जी रही हैं, लेकिन उनके एक्स दोबारा घोड़ा चढ़ चुके हैं...

करिश्मा कपूर की दूसरी शादी को लेकर कई बार खबरें सामने आई। उन्हें दूसरी शादी से परहेज भी नहीं है। लेकिन संजय कपूर से शादी टूटने के बाद से वो अकेले हैं। कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा की शादी साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। लेकिन साल 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया। एक्ट्रेस अपने दो बच्चों के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं। वो अकेले अपने बच्चों का लालन पालन कर रही हैं। जबकि संजय कपूर दूसरी शादी प्रिया सचदेवा से कर चुके हैं।
अमृता सिंह अपने दो बच्चों के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। अदाकारा ने खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की थी। 1991 में दोनों की शादी हुई और सारा अली खान और इब्राहिम के जन्म के बाद ये रिश्ता टूट गया। शादी के 13 साल बाद सैफ और अमृता अलग हो गए। अमृता से अलग होने के बाद सैफ करीना कपूर से शादी कर ली। लेकिन अमृता सिंगल हैं और दोनों बच्चों की परवरिश पर फोकस कर रही हैं।
कबीर बेदी की बेटी पूजा बेटी ने साल 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस पूजा बेदी के दो बच्चे भी हुए। लेकिन पूजा और फरहान साथ नहीं रह पाए और तलाक हो गया। पूजा आज भी सिंगल हैं जबकि फरहान दूसरी शादी कर चुके हैं।
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा हनी ईरानी भी मशहूर गीतकार जावदे अख्तर से शादी टूटने के बाद आज तक अकेली हैं। 1972 में दोनों ने शादी की। लेकिन शादी के कुछ साल बाद 1984 में दोनों ने तलाक ले लिया। जावेद अख्तर ने जहां शबाना आजमी से दूसरी शादी की। वहीं हनी ईरानी अपने दो बच्चे फरहान और जोया के साथ अकेली जिंदगी जी रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। लेकिन शादी ज्यादा दिन नहीं चली। शादी के दो साल बाद दोनों ने तलाक ले ली। इसके बाद जेनिफर अकेले जिंदगी जी रही हैं, वहीं करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु के साथ दुनिया बसा चुके हैं।
आमिर खान अब तक दो तलाक ले चुके हैं। आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता ने परिवार के खिलाफ जाकर 1986 में आमिर से शादी की थी। इनके दो बच्चे इरा और जुनैद हैं। लेकिन ये शादी साल 2002 में टूट गई। इसके बाद आमिर किरण के साथ दूसरी शादी कर लिए जबकि रीना दत्ता आज भी अकेली हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।