- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बिना मेकअप, बड़ी फ्रेम का चश्मा-आंखों में उदासी लिए दिखी Kareena Kapoor की बहन, मां के साथ आई नजर
बिना मेकअप, बड़ी फ्रेम का चश्मा-आंखों में उदासी लिए दिखी Kareena Kapoor की बहन, मां के साथ आई नजर
मुंबई. कोरोना का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ। अभी भी लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार ने इससे निपटने के लिए वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया है। वहीं, आमजन की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी काम पर लौट आए है। इसी बीच सेलेब्स छुट्टियां मनाने विदेश जा रहे तो कुछ ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं अब तो बॉलीवुड स्टार्स मुंबई की सड़कों पर घूमते, पार्टीज मनाते और लंच-डिनर डेट पर भी देखे जा रहे हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपनी मां बबिता कपूर (Babita Kapoor) के साथ छोटी बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) के घर के बाहर नजर आई। इस दौरान करिश्मा बिना मेकअप थी। उन्होंने बड़ी फ्रेम का चश्मा पहन रखा था और उनकी आंखों मं उदासी नजर आ रही थी।

आपको बता दें कि जब से करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है, तभी से मां बबिता और बहन करिश्मा अक्सर उनसे मिलने उनके घर जाती है। बीती रात भी मां-बेटी दोनों करीना के घर के बाहर स्पॉट हुईं। दोनों एक ही कार में सवार थी।
करीना से मिलने पहुंची करिश्मा और बबिता ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन रखा था। दोनों ने ही सिम्पल आउटफिट कैरी कर रखे थे।
श्रद्धा कपूर पापा शक्ति कपूर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई। अमूमन लंबे-बिखरे बाल और बढ़ी में नजर आने वाले शक्ति कपूर एक डिफरेंट लुक में दिखे। सामने आई फोटोज को देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने हाल ही हेयरकट करवाया है।
पैटरनिटी लिव के बाद सैफ अली खान काम पर लौट आए है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बीती रात वे वर्सोवा जेट्टी पर नजर आए।
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या इन दिनों मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। वे लाल रंग के ट्रैक सूट में मुंबई की सड़कों पर घूमते दिखे।
पूजा हेगड़े काले रंग के ट्रैक सूट में जिम के बाहर स्पॉट हुई।
कुणाल कपूर एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर के साथ नजर आए। दोनों ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए।
आमिर खान भी बीती रात स्पॉट हुए। बता दें कि उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया छोड़ने की घोषणा की थी।
डायरेक्टर इम्तियाज अली वर्सोवा जेट्टी के पास बाइक पर घूमते नजर आए।
वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल अपनी जेठानी जाह्वनी धवन के साथ लंच करने पहुंची। देवरानी-जेठानी दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।