- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- घर में 10 महीने से बंद 53 साल की माधुरी दीक्षित यहां आई नजर, पति को मजबूरी में खुद ही ढोना पड़ा सामान
घर में 10 महीने से बंद 53 साल की माधुरी दीक्षित यहां आई नजर, पति को मजबूरी में खुद ही ढोना पड़ा सामान
मुंबई. कोरोना (corona) की वजह से लोगों ने महीनों घर में रहने के बाद भी दहशत में जिंदगी गुजारी। अभी भी इस वायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोज कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे है। सरकार भी लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। हालांकि, आमजनों की तरह ही अब बॉलीवुड (bollywood) सेलेब्स भी घरों से बाहर निकलने लगे हैं। कई सेलेब्स से फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है तो कुछ मुंबई की सड़कों पर घूमते, शॉपिंग करते और टहलते भी नजर आते हैं। आपको बता दें कि 53 साल की माधुरी दीक्षित (madhuri dixit) पिछले 10 महीने से घर में बंद थी। कोरोना काल में वे एक बार भी घर में बाहर नहीं निकली। हालांकि, वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और फैन्स के साथ अपनी बातें शेयर कर रह थी। अब जाकर माधुरी ने घर से बाहर कदम रखा है। हालांकि, उनके दोनों अभी भी घर पर ही है।

हाल ही में माधुरी अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर नजर आई। वे पति के साथ कुछ दिनों के लिए अलीबाग घूमने निकली है। गेट-वे पर स्पॉट हुई माधुरी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान उन्होंने काले-सफेद रंग की प्रिटेंड शर्ट और सफेद रंग का पैंट पहन रखा था।
माधुरी चाहे घर से 10 महीने बाद घर से बाहर निकली हो लेकिन अब भी वे अपनी सेफ्टी का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने गॉगल के साथ ही चेहरे पर मास्क भी पहन रखा था।
वहीं, माधुरी के पति श्रीराम नेने को कुछ समय के लिए अपना सामान थो उठाना था, इसकी वजह यह भी उनके साथ कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जो लगेज उठा सके। हालांकि, बाद हेल्पर मिल गया था।
माधुरी पति के साथ गेट-वे से बोट पर सवार होकर अलीबाग के लिए रवाना हुई। इस दौरान माधुरी और श्रीराम नेने ने सेफ्टी जैकेट भी पहन रखी थी।
आपको बता दें कि घर में रहकर माधुरी ने अपनी फैमिली के साथ अच्छा वक्त गुजारा। वे कभी बेटों के साथ डांस प्रैक्टिस करती तो कभी गाना रिकॉर्ड करती भी नजर आई थी। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक अजीबोगरीब फोटो शेयर की थी।
इस फोटो में माधुरी हैरी पॉटर की तरह शक्ल बनाती हुई नजर आई थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस फोटो में हैरी पॉटर को पूरी तरह से कॉपी करते हुए उसी की तरह गोल चश्मा भी पहना हुआ था और कैमरा के तरफ देखकर क्यूट एक्सप्रेशन दे रही थी।
कुछ महीने पहले ही माधुरी ने पति के साथ अपनी 21वीं मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। माधुरी अक्सर पति और दोनों बेटों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती रहती हैं। माधुरी और राम नेने के दो बेटे हैं आरिन और रियान।
आपको बता दें कि कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली माधुरी को इंडस्ट्री में डेब्यू के बाद कई फ्लॉप फिल्मों की वजह से नाकार गया था। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। माधुरी को पहचान मिली फिल्म तेजाब से। और इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।