- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इस वजह से कई दिनों से दूर-दूर थे मलाइका-अर्जुन, आखिरकार फिर आए करीब, यहां बिताया साथ में लंबा वक्त
इस वजह से कई दिनों से दूर-दूर थे मलाइका-अर्जुन, आखिरकार फिर आए करीब, यहां बिताया साथ में लंबा वक्त
मुंबई. मलाइका अरोड़ा (malaika arora) और अर्जुन कपूर (arjun kapoor) को कुछ हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों COVID-19 से उबर चुके हैं। कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। अर्जुन, मलाइका को उनके घर छोड़ने आए थे। ऐसा पहली बार है जब कोरोना वायरस से उबरने के बाद दोनों एक साथ दिखे हैं। दोनों को साथ देखकर ऐसा लग रहा है जैसे लंबे समय बाद दोनों ने संडे का वक्त साथ बिताया था।

दोनों को कैमरे में उस वक्त कैद किया गया जब अर्जुन ने शाम को मलाइका को घर छोड़ा।
फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटोज में मलाइका व्हाइट जींस के साथ मैचिंग टैंक टॉप में दिखाई दे रही हैं।
मलाइका ने कोरोना सेफ्टी का ध्यान रखने हुए मास्क भी पहना था। हालांकि उनको घर छोड़ने आए अर्जुन ड्राइवर सीट दिखे। उन्होंने कार से बाहर कदम नहीं रखा, इसलिए अर्जुन की साफ फोटो नहीं आ सकीं।
पिछले हफ्ते ही अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि अर्जुन से पहले मलाइका ने कोरोना फ्री होने की खबर दी थी।
दिशा पाटनी अपने तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ स्पॉट हुई। इस दौरान दिशा थोड़ी हैरान-परेशान दिखी।
रणबीर कपूर दोस्तों के साथ मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए।
रितेश देशमुख लंबे समय बाद पत्नी जेनेलिया के साथ दोस्त अक्षय कुमार के घर उनसे मिलने पहुंचे।
कियारा अडवाणी चेहरे पर मास्क लगाए स्पॉट हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।