- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या 12 साल छोटे अर्जुन कपूर संग Malaika Arora ने कर ली है सगाई, शर्माते हुए दिखाई अपनी डायमंड रिंग
क्या 12 साल छोटे अर्जुन कपूर संग Malaika Arora ने कर ली है सगाई, शर्माते हुए दिखाई अपनी डायमंड रिंग
मुंबई. 47 साल की मलाइका अरोड़ (Malaika Arora) इन दिनों खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अब तो दोनों खुलेआम एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते है। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर बड़ी सी डायमंड रिंग पहने दो फोटो शेयर की है। इन फोटोज को देखकर फैन्स क्रेजी हो रहे हैं और सवाल पूछ रहे है कि क्या उन्होंने अर्जुन के साथ सगाई कर ली है। इतना ही नहीं कुछ ने कपल को बधाई तक देनी शुरू कर दी है। बता दें कि मलाइका ने जो फोटो शेयर की है उनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही है और शर्माते हुए सिर झुकाए मुस्करा रही है। उन्होंने सफेद नेल पेंट लगा रखा है और उनका हाथ भी शानदार दिख रहा है। इस फोटो में मलाइका लाइट पीच रंग की एक नेट वाली ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। ये ड्रेस उनके लुक को और भी रॉयल बना रही है।

मलाइका ने फोटो शेयर कर लिखा- ये अंगूठी कितनी सपनीली है, मुझे इससे बहुत प्यार है और खुशी यहीं से शुरू होती है। यदि आप अपनी मोहब्बत के लिए अंगूठी खरीदने का सोच रहे हैं तो इनका कलेक्शन शानदार है। आप अपनी अंगूठियों को कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। अंगूठी के बारे में ज्यादा डिटेल के लिए स्वाइप कीजिए। बता दें कि हकीकत में मलाइका की यह पोस्ट पेड है, जिसके जरिए उन्होंने एक ज्वैलरी ब्रांड का ऐड किया है।
हालांकि, इस फोटो पर कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स और शेयर्स मिल गए हैं साथ ही फैन्स ने मलाइका से उनकी इंगेजमेंट के बारे में सवाल किया है। कईयों ने दिल वाला इमोज शेयर कर कमेंट किया।
बता दें कि 1998 में मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों एक ऐड की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। फिर दोनों की नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। मलाइका ने अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था और फिर दोनों दो रीति-रिवाजों से शादी की थी।
फिर शादी के 19 साल दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका को मिली। मलाइका अपने बेटे के साथ ही रहती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार की खबरें आनी शुरू हुईं तभी बी-टाउन के गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि अर्जुन-मलाइका एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा तो यह भी गया था कि अरबाज और मलाइका के अलग होने की वजह अर्जुन थे। इससे पहले अर्जुन सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे।
खबरों की मानें तो मलाइका से मिलने अर्जुन अक्सर देर रात उनके घर जाया करते थे और ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि उन्हें अक्सर मलाइका के घर जाते हुए देखा गया था। इस वजह से भी उन दिनों दोनों के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं होने लगीं।
कहा जाता है कि मलाइका तभी अर्जुन पर फिदा हो गईं थीं जब वह अपनी डेब्यू फिल्म इश्कजादे की तैयारी को लेकर सलमान खान से मिलने आया करते थे। वहीं, अर्जुन का फ्रेंड सर्किल भी मलाइका से जुड़ा हुआ था। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन की भी दोस्त हैं। ऐसे में अर्जुन की मलाइका में दिलचस्पी बढ़ी।
मलाइका की फैमिली के साथ ही बेटे अरहान संग भी अर्जुन की अच्छी बॉन्डिंग है। कपूर खानदान की पार्टियों में अक्सर मलाइका और अर्जुन साथ में नजर आते हैं। वहीं, मलाइका के परिवार में जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो कपल साथ पहुंचता है।
मलाइका, अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं, इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- उम्र का फासला मायने नहीं रखता जब आप रिलेशनशिप में होते हैं। यह दो दिलों के जुड़ने और माइंडस के कनेक्ट होने का सवाल है। दुर्भाग्य से हम ऐसे समाज में जी रहे हैं जो समय के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहता।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।