- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 29 की मान्यता ने 50 साल के संजय दत्त को चुना था अपना पति, दिलनवाज़ शेख से सारा खान फिर ऐसी बनी मान्यता
29 की मान्यता ने 50 साल के संजय दत्त को चुना था अपना पति, दिलनवाज़ शेख से सारा खान फिर ऐसी बनी मान्यता
एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त ( Sanjay Dutt) की पत्नी और एक्ट्रेस मान्यता दत्त आज यानि 23 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मान्यता उर्फ दिलनवाज़ शेख का बचपन दुबई में बीता, वे जब बॉलीवुड में आईं तो सारा खान के रूप में अपनी पहचान बनाई, प्रकाश झा की साल 2003 में आई फिल्म गंगाजल में उन्होंने एक आइटम नंबर किया था, जिसके बाद इंडस्ट्री में उनकी पहचान बनी, देखें संजय दत्त के साथ कैसे शुरू हुई उनकी लवस्टोरी ...

प्रकाश झा ने गंगाजल में आयटम डांस के बाद उन्हें स्क्रीन नाम 'मान्यता' दिया था। वहीं मान्यता ने बॉलीवुड में स्टार बनने की इच्छाओं को उस दौरान खत्म कर दिया, जब उनके पिता की मृत्यु हो गई, पूरे परिवार की जिम्मेदारी सारा खान पर आ गई थी।
मान्यता की पहली शादी मेराज उर रहमान से हुई थी, लेकिन बाद में उन्हें तलाक दे दिया था। उन्होंने गोवा में संजय दत्त से शादी की थी, इसके दो साल बाद वह जुड़वां बच्चों की मां बनी, एक लड़का जिसका नाम शहरान (Shahraan) और एक लड़की का नाम इकरा ( Iqra) है।
मान्यता वर्तमान में संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं। वह संजय का सारा काम संभालती हैं। संजय की बड़ी बेटी त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था। इस लिहाज से त्रिशाला अपनी सौतेली मां मान्यता से सिर्फ 10 साल छोटी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मान्यता बड़ी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन उन्हें कभी कोई बड़ी फिल्म का ऑफर नहीं मिला। इसी के चलते मान्यता ने बी और सी ग्रेड की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मान्यता बड़ी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन उन्हें कभी कोई बड़ी फिल्म का ऑफर नहीं मिला। इसी के चलते मान्यता ने बी और सी ग्रेड की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
मान्यता वर्तमान में संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं। वह संजय का सारा काम संभालती हैं। संजय की बड़ी बेटी त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था। इस लिहाज से त्रिशाला अपनी सौतेली मां मान्यता से सिर्फ 10 साल छोटी हैं।
मान्यता को लगा कि शायद प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उन्हें फिल्में मिलने लगेंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
उनकी किस्मत तब बदल गई जब संजय ने सी-ग्रेड फिल्म ‘Lovers Like Us’ के राइट्स 20 लाख रुपये में खरीदे। यह तब है जब संजय पहली बार मान्यता से मिले थे।
इस दौरान संजय दत्त एक बहुत जूनियर आर्टिस्ट नादिया दुर्रानी के साथ समय बिता रहे थे। हालांकि जब वो मान्यता से मिले तो अपना दिल बैठे थे।
हालांकि, 2008 में संजय ने मान्यता से शादी कर ली। उस समय मान्यता की उम्र 29 साल थी, जबकि संजय की उम्र 50 साल थी। दोनों की शादी का संजय के परिवार ने भारी उम्र के अंतर के कारण कड़ा विरोध किया था। लेकिन संजय को मान्यता पर पूरा भरोसा था। उन्होंने वर्ष 2010 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और यह जोड़ी अब एक खुशहाल लाइफ बिता रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।