MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • सच्चे प्यार की तलाश में शराबी बन गई थी 'ट्रेजडी क्वीन', पति से लेकर प्रेमी तक मीना कुमारी को कोई ना आया रास

सच्चे प्यार की तलाश में शराबी बन गई थी 'ट्रेजडी क्वीन', पति से लेकर प्रेमी तक मीना कुमारी को कोई ना आया रास

मुंबई. मीना कुमारी (Meena Kumari) एक ऐसी अदाकारा थी जिनके अभिनय की गहराई कभी नापी नहीं जा सकती है। वहीं, उनकी खूबसूरती की तारीफ करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। मीना कुमारी की एक्टिंग और खूबसूरती में लोग इस कदर डूब जाते थे जैसे भगवान की भक्ती में भक्त। ताजदार अमरोही जो कमाल अमरोही के बेटे है उन्होंने एक आर्टिकल में लिखा था कि उनकी छोटी अम्मी (मीना कुमारी) ने उनके बाबा (कमाल अमरोही) को ये बताया था कि लोग रास्ते में उनके बालों को मांगते थे या फिर लेने की कोशिश करते थे ताकि तावीज बनाए जा सकें। हिंदी सिनेमा में वो 'ट्रेजडी क्वीन' के नाम से मशहूर थी। उनकी जिंदगी में कई ऐसे किस्से हैं जिसे सुनकर  आप हंस पड़ेंगे तो कभी रो पड़ेंगे।  आइए मीना कुमारी की पुण्यतिथि (Meena Kumari Death Anniversary) पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें....

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Mar 31 2022, 06:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

मीना कुमारी जितनी बेहतरीन अदाकारा थी उतनी खूबसूरत प्लेबैक सिंगर भी थी। 1945 में ’बहन’ फिल्म के लिए एक बाल कलाकार के रूप में उन्होंने पहला गाना गाया था। इसके बाद जब वो एक्ट्रेस बनी तो  ’पिया घर आजा’, ’बिछड़े बालम’, ’दुनिया एक सराय’ और 'पिंजरे के पंछी'जैसी फिल्मों के गीतों में अपनी सुरीली आवाज दी। उन्होंने 'पाकीजा' के लिए भी एक गाना गाया था, लेकिन वो रिलीज नहीं हुई। हालांकि बाद में इस गाने को  पाकीजा-रंग-बा-रंग एल्बम में रिलीज किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

मीना कुमारी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। मीना कुमारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1939 में आई फिल्म ‘लेदरफेस’ से की थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 11 फिल्में करने के बाद उनको ‘बच्चो का खेल’ में लीड एक्ट्रेस बनने का मौका मिला था। उस वक्त उनकी उम्र 13 साल थी। साल 1952 में आई फिल्म ‘बैजू बावरा’ ने उनको पहचान दिलाई। इसके बाद वो पीछे मुड़कर नहीं देखी। मीना ने तीस साल के करियर में तकरीबन 90 फिल्मों में काम किया ।

38

मीना कुमारी के पर्सनल लाइफ ट्रेजडी से भरा था। मीना कुमारी का दिल  कमाल अमरोही पर आ गया था। जब वो अपने करियर बनाने में लगी थी तभी उनका दिल धड़कने लगा था। 1949 में उनकी मुलाकात कमाल अमरोही से हुई। कमाल अदाकारा को एक फिल्म में लेना चाहते थे। इस दौरान मीना कुमारी का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद कमाल अमरोही मीना से मिलने अस्पताल पहुंचे। उसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी।

48

कमाल अमरोही पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी से एक बेटा ताजदार अमरोही है।जो मीना कुमारी को छोटी अम्मी बुलाते हैं।  मीना कुमारी ताजदार अमरोही को बिल्कुल अपने बेटे की तरह प्यार करती थीं।

58

कमाल अमरोही के प्यार में पागल मीना ने उनसे शादी तो कर ली। लेकिन शादी के बाद कमाल मीना पर बंदिशे लगाना शुरू कर दिए। कब काम पर जाना है किससे मिलना है किससे नहीं जैसे तमाम पाबंदियां उनपर वो लगाने लगे । उस वक्त मीना बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन थी। कहा जाता है कि कमाल अमरोही मीना को मारते भी थे। एक वक्त आया जब मीना कुमारी उन्हें छोड़कर चली गईं।

68

बताया जाता है कि  फिल्म 'बैजू बावरा' के निर्माण के दौरान एक्टर भारत भूषण ने भी अपने प्यार का इजहार मीना से किया था। यह भी कहा जाता है कि राजकुमार भी मीना को बेहद प्यार करते थे। मीना कुमारी के साथ सेट पर काम करते वक्त राजकुमार राव उनकी आंखों में इस कदर डूब जाते थे कि डायलॉग भूल जाते थे।
 

78

लेकिन कमाल से दूर होने के बाद मीना कुमारी धर्मेंद्र को अपना दिल दे बैठी। मीना जहां सुपरस्टार थी, वहीं धर्मेंद्र स्ट्रगल कर रहे थे।  मीना कुमारी एक समय के बाद धर्मेंद्र के प्यार में पागल हो गई थीं जबकि वो उनके प्यार के इस पागलपन को झेल नहीं सके और वो दूर चले गए।

88

धर्मेंद्र के दूर जाने के बाद मीना कुमारी ने खुद को शराब में डुबो दिया था। ज्यादा शराब के सेवन करने से आखिरकार उनकी जान चली गई। 31 मार्च 1972 को मीना कुमार दुनिया को अलविदा कह गईं। 

और पढ़ें:

हरनाज संधू के करियर पर कहीं लग ना जाए ब्रेक! इस बीमारी से पीड़ित हैं मिस यूनिवर्स

शॉर्ट ड्रेस में बालों को संभालती दिखीं कृति सेनन, तो जैकलीन फर्नांडिस ने बोल्ड ड्रेस में लगाया ग्लैमर का तड़का

कपिल शर्मा की 2 साल की बेटी अमिताभ बच्चन को पुकारती हैं इस नाम से, टीवी पर बिग बी को देख होती हैं खुश

RRR की सफलता को देख बॉलीवुड है हैरान, सलमान के बाद रणवीर सिंह ने कही ये बड़ी बात

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले 9 स्टार, किस नंबर पर अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, कंगना रनौत?
Recommended image2
Jana Nayagan Release Date: 7 महीने का इंतज़ार ख़त्म, इस तारीख को रिलीज हो रही 'जन नायकन'
Recommended image3
2026-2027 में दिखेगा 8 नई जोड़ियों का जलवा, कौन मारेगा BOX OFFICE पर बाजी?
Recommended image4
विजय की 'जन नायगन' में 12 कट, सुपरस्टार का नाम भी बदला! जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म?
Recommended image5
Top 5 सबसे महंगे इन्फ्लुएंसर्स, नं. 1 वाली की फ़ीस जान कर रह जाएंगे हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved