- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 24 साल पहले सनी देओल की इस एक्ट्रेस ने छोड़ दिया था बॉलीवुड, अब कर रहीं ये काम
24 साल पहले सनी देओल की इस एक्ट्रेस ने छोड़ दिया था बॉलीवुड, अब कर रहीं ये काम
मुंबई. सनी देओल के साथ 'घातक', 'घायल' और 'दामिनी' जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि का शनिवार 16 नवंबर को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 16 नवंबर, 1963 को धनबाद में हुआ था। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं...
15

मीनाक्षी शोषाद्रि ने फिल्मों में आने से पहले मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। उन्होंने 17 साल की उम्र में 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। मिस इंडिया का खिताब जीतने के दो साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' थी।
25
लेकिन, मीनाक्षी को असली पहचान फिल्म 'हीरो' (1983) के दौरान मिली थी। इस मूवी में एक्ट्रेस के अपोजिट जैकी श्रॉफ को कास्ट किया गया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिससे एक्ट्रेस रातों रात सुपरस्टार बन गई थीं। इसके बाद मीनाक्षी ने एक से एक हिट फिल्में साइन की थी।
35
लेकिन, एक्ट्रेस ने 1995 में शादी के बाद से बॉलीवुड से दूरियां बना ली थी। अब मीनाक्षी लाइमलाइट से काफी दूर हैं। हालांकि, वे ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने हरीश मैसूर से साल 24 साल पहले शादी की थी। इसके बाद वो न्यूयॉर्क चली गई थीं। इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी है।
45
वे अब प्लानो, टेक्सास में रहती हैं। मीनाक्षी क्लासिकल डांस की 4 विधाओं भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कत्थक और ओडिसी में पारंगत हैं। फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह देने के बाद अब वो डांस सीखाती हैं। उन्होंने टैक्सास में 'चियरिश डांस स्कूल' नामक कथक और क्लासिकल डांस स्कूल खोला है। ये डांस स्कूल काफी पॉपुलर भी है।
55
मीनाक्षी ने अपने करियर में ऋषि कपूर, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, सनी देओल, और विनोद खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos