- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अंबानी के घर आई खुशियां : मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेटे को जन्म
अंबानी के घर आई खुशियां : मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेटे को जन्म
मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (mukesh ambani) और नीता अंबानी (nita ambani) दादा दादी बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी (akash ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (shloka mehta) ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है। बयान में कहा- भगवान कृष्ण के आशीर्वाद एवं कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर पर आज बेटे ने जन्म लिया। श्लोका और आकाश भाग्यशाली माता-पिता बन गए हैं। पहली बार दादा और दादी बनने पर नीता और मुकेश अंबानी ने प्रसन्नता जाहिर की है। मां और बेटा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। बच्चे के जन्म के बाद मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।

पिछले साल, मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के टॉय ब्रांड हेमली का अधिग्रहण किया था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने आने वाले पोते के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठा कर रहे थे।
आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की है। बिजनेसलेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। श्लोका ने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।
आकाश-श्लोका की शादी में देश-विदेश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। बॉलीवुड के स्टार्स के अलावा हॉलीवुड से भी सेलिब्रिटीज इस शादी में शरीक होने आए थे। श्लोका मेहता देश के दिग्गज हीरा कारोबारी रशेल मेहता (Russel Mehta) की बेटी हैं। 11 जुलाई 1990 को जन्मी श्लोका मेहता 2014 से रोजी ब्लू फाउंडेशन के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे ConnectFor की को-फाउंडर भी हैं। यह एक एनजीओ (NGO) है।
आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल रहीं थीं।
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत है। आकाश अंबानी अब जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल से जुड़े काम संभाल रहे हैं।
अरबपति फैमिली की बहू होने और काफी लैविश लाइफस्टाइल जीने के बावजूद श्लोका मेहता के मन में गरीबों के लिए बहुत प्यार है। अपने एनजीओ के जरिए वे बेसहारा और गरीब लोगों की मदद करती हैं।
बिजनेस और एनजीओ से जुड़े काम से फुर्सत मिलने पर श्लोका मेहता पति आकाश अंबानी के साथ आउटिंग पर भी जाती हैं। वे ऐसे पलों को काफी एन्जॉय करती हैं।
श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा सजना-संवरना पसंद नहीं है। वे सिंपल तरीके से जीने में और काम करने में यकीन करती हैं, भले ही वह बिजनेस से जुड़ा काम हो या सोशल वर्क का।
श्लोका मेहता का चेहरा-मोहरा अपनी मां मोना मेहता से काफी मिलता-जुलता है। अपनी शादी के मौके पर मां मोना मेहता के साथ हाथों में मेहंदी लगावाए श्लोका मेहता की यह तस्वीर मीडिया में वायरल हो गई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।