- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बेटी को दुल्हन बना देख छलक गए थे मुकेश और नीता अंबानी के आंसू, यूं संभाला था एक दूसरे को
बेटी को दुल्हन बना देख छलक गए थे मुकेश और नीता अंबानी के आंसू, यूं संभाला था एक दूसरे को
मुंबई. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की फैमिली किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती ही है। अक्सर उनके परिवार से जुड़े कुछ वीडियोज सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का एक वीडियो सामने आया है जो बेहद खूबसूरत है। इसमें ईशा की शादी से जुड़े रीति-रिवाज और सात फेरों तक को देखा जा सकता है।बता दें कि ईशा अपनी शादी में क्रीम गोल्डन लहंगा में बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं।
19

ईशा की शादी का जो वीडियो सामने आया है उसमें उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है, लेकिन बेटी को दुल्हन बने देख मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के आंसू छलक जाते हैं। मंत्रोच्चारण के बीच ईशा और उनके पति आनंद पीरामल की शादी की रस्में आगे बढ़ती देखी जा सकती हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
ईशा अंबानी चारों भाइयों के साथ यूं मंडप तक पहुंची थी।
39
होने वाले दामाद आनंद का हाथ थामे मुकेश और नीता मंडप तक ले जाते नजर आ रहे हैं।
49
शादी की रस्म निभाते ईशा अंबानी और आनंद पीरामल।
59
बेटी ईशा अंबानी के फेरों के समय कापी भावुक नजर आए नीता और मुकेश अंबानी।
69
प्रार्थना करती नीता अंबानी और ईशा के सास-ससुर।
79
बता दें कि ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर 2018 को पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था।
89
कई सेलेब्स भी शादी में पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ मौजूद थे, तो साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी शादी में शामिल हुए थे।
99
ईशा की संगीत सेरेमनी में अमेरिकी सिंगर- डांसर बियोंसे ने परफॉर्मेंस दी थी और शाहरुख खान ने भी अपनी पत्नी गौरी संग यहां डांस किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos