MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • कभी 86 किलो की हो गई थीं परिणीति चोपड़ा, कमर भी हो गई थी 38 इंच; फिर खुद को ऐसे किया Fat से Fit

कभी 86 किलो की हो गई थीं परिणीति चोपड़ा, कमर भी हो गई थी 38 इंच; फिर खुद को ऐसे किया Fat से Fit

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) 33 साल की हो गई हैं। 22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में पैदा हुईं परिणीति ने 10 साल पहले 2011 में आई फिल्म लेडिज वर्सेज रिक्की बहल से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने डिंपल चड्ढा का किरदार निभाया था। आज के वक्त में एकदम फिट और छरहरी दिखने वाली परिणीति हमेशा ऐसी नहीं थी। एक समय परिणीति का वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। बाद में उन्होंने प्रॉपर वर्कआउट और सही डाइट से खुद को फैट से फिट बनाया। परिणीति ने ऐसे घटाया 28 किलो वजन..

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 22 2021, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

86 किलो की परिणीति ने खुद को फिट बनाने के लिए काफी मेहनत-मशक्कत की है। परिणीति ने अपना वजन कम करने के लिए कोई एक चीज फॉलो नहीं की। उन्होंने फिट होने के लिए डिफरेंट स्टाइल अपनाईं। एक इंटरव्यू में परिणीति ने बताया था कि वो रोज सुबह जॉगिंग करने के बाद ध्यान करती थीं। स्वि‌मिंग या घुड़सवारी उनके डेली रुटीन में शामिल था। 

28

परिणीति के मुताबिक, वो जिम में ट्रेडमिल पर दौड़तीं और डांस प्रैक्टिस भी करती थीं। इसके अलावा परिणीति एक घंटा कलारिपयट्टू भी करती थीं, जो केरल का मार्शल आर्ट है। इसके अलावा परिणीति ने खुद को फिट और तरोताजा बनाए रखने के लिए योगा का भी सहारा लिया।
 

38

एक प्रॉपर रुटीन फॉलो करते हुए परिणीति ने खुद को फिट बनाया और अपना वजन 28 किलो तक कम किया। अब परिणीति सिर्फ 58 किलो की हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो केवल 25 साल की थीं और उनके पास मोटा दिखने की कोई वजह नहीं थी। उन्होंने स्लिम दिखने के लिए बहुत मेहनत की है। 
 

48

परिणीति कपड़े फिट न आने के बारे में सोच-सोच कर ही थक चुकी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय वो 38 इंच की वेस्ट वाली जीन्स पहनती थीं। हालांकि अब परिणीति फिट हैं और उनकी वेस्ट भी 30 इंच हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने ज‌िम में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज की मदद ली। उनके वर्कआउट रिजीम में सवेरे जॉगिंग से लेकर डांस प्रैक्टिस तक कई चीजें शामिल हैं।

58

परिणीति चोपड़ा रोज सुबह जॉगिंग के अलावा ध्यान और एक घंटे तक योग करती हैं। इसके बाद वो स्वि‌मिंग या फिर घुड़सवारी की प्रैक्टिस करती हैं। खुद को फिट रखने के लिए परी ट्रेडमिल पर दौड़ने के अलावा डांस प्रैक्टिस और कार्डियो एक्सरसाइज के सेट भी लगाती हैं। 
 

68

पिज्जा की शौकीन परिणीति ने वजन घटाने के लिए फास्टफूड से तौबा कर ली है। परिणीति सुबह के नाश्ते में एक ग्लास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंडे (सफेद जर्दी) और कभी-कभी जूस लेती हैं। दोपहर के खाने में वो दाल-रोटी, ब्राउन राइस, ग्रीन सलाद और हरी सब्जियां लेती हैं। 

78

वहीं रात के खाने में परिणीति कम तेल में बना सदा खाना प्रिफर करती हैं। इसके साथ ही वो एक ग्लास दूध और कभी-कभी चॉकलेट शेक भी लेती हैं। परिणीति सोने से दो घंटे पहले ही रात का खाना हर हाल में खा लेती हैं। 

88

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए भी परिणीति ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। इसके अलावा वो रिभु दासगुप्ता की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगी। परिणीति के पास एक और फिल्म है, जिसका नाम ऊंचाई है। 

ये भी पढ़ें-

अपनी पीठ की नुमाइश करती दिखी ये हीरोइन तो करीना कपूर की होने वाली भाभी संग इस हाल में दिखे अर्जुन कपूर

कार के अंदर से ही कैमरे को घूरता दिखा करीना कपूर का छोटा बेटा, इस बार मां नहीं इनकी गोद में आया नजर

जब सिर्फ टॉवल पहनकर डांस करने काजोल को किया गया था मजबूर, न चाहते हुए भी करना पड़ा था वो काम

टाइट कपड़ों में दिखे करीना कपूर के मोटे-मोटे हाथ, चाय पीते घर के बाहर स्टाइल मारती आई नजर, PHOTOS

बिना मेकअप बदली मलाइका अरोड़ा के चेहरे की रंगत, आंखों में उदासी लिए आधी रात यहां आई नजर, ये भी दिखे

आखिर ऐसा क्या हुआ काजोल सरेआम लड़ भिड़ी बहन से, बेटियों को झगड़ता देख मां को उठाना पड़ा ऐसा कदम

सनी देओल की पत्नी फिल्मी पार्टियों से रहती है दूर, देखने में किसी हीरोइन से कम नहीं है धर्मेन्द्र की बड़ी बहू

शादीशुदा सनी देओल पत्नी को विदेश छोड़ इस हीरोइन से लड़ा रहे थे इश्क, पोल खुलते ही मचा था हंगामा

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved