- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मजे से गाना सुन रही थी अनुष्का, अचानक हुआ कुछ ऐसा पकड़ लिया बढ़ा हुआ पेट, यूं बदल गई चेहरे की रंगत
मजे से गाना सुन रही थी अनुष्का, अचानक हुआ कुछ ऐसा पकड़ लिया बढ़ा हुआ पेट, यूं बदल गई चेहरे की रंगत
मुंबई. फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (rab ne bana di jodi) ने 12 साल पूरे कर लिए है। फिल्म 12 दिसंबर, 2008 में रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान (shahrukh khan) और अनुष्का शर्मा (anushka sharma) ने लीड रोल प्ले किया था। आपको बता दें कि अनुष्का की ये डेब्यू फिल्म थी। उन्हें भी इंडस्ट्री 12 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। यूं तो अनुष्का ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। उन्हें 2007 में मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिला था। इतने सालों में अनुष्का के लुक में भी काफी चेंज देखनेको मिला। आज की बात करें तो अनुष्का प्रेग्नेंट है और नए साल में अपने बच्चे को जन्म देंगी। इसी बीच उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सामने आई फोटोज में अनुष्का पहले तो मजे से गाने सनती नजर आई फिर अचानक अपने बढ़े पेट को हाथ लगाकर मुस्कराती नजर आई। इस मौके पर उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी थी।
बता दें कि अनुष्का की प्रेग्नेंसी का आठवां महीना चल रहा है। अब उनका बेबी बंप काफी बड़ा दिखने लगा है। इतना ही नहीं वजन के साथ उनके गाल भी फूल गए है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का नए साल में जनवरी में अपनें पहले बच्चे को जन्म देंगी। उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने भी फिलहाल क्रिकेट से छुट्टी ले ली है और वे पत्नी का खास ध्यान रख रहे हैं।
हाल ही में अनुष्का-विराट ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी थी। दोनों ने 3 साल पहले 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। कपल ने अपनी शादी बहुत ही सीक्रेट रखी थी। इतना ही नहीं इटली में हुई शादी में दोनों की फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे।
आपको बता दें कि जब अनुष्का शादी के बंधन में बंधी तब उनकी उम्र 29 साल थी, जो कि किसी भी एक्ट्रेस के लिए शादी करने के लिहाज से कम मानी जाती है। इस बात को खुद उन्होंने कुबूल करते हुए कहा कि एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से शादी करने की उनकी उम्र कम ही थी।
अनुष्का ने फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा था कि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि उन्हें 29 साल की उम्र में एक्ट्रेस को शादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा था कि दर्शक कलाकार को सिर्फ पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। उन्हें उनकी निजी जिंदगी से कोई मतलब नहीं होता, चाहें वो शादीशुदा हो या फिर मां बन गई हो। हमें इस मानसिकता से बाहर निकल जाना चाहिए।
अनुष्का ने कहा था- मैंने 29 साल की उम्र में शादी की, क्योंकि मैं इश्क में गिरफ्तार थी। मैं अभी भी मोहब्बत की गिरफ्त में हूं। शादी एक प्राकृतिक प्रगति थी। शादी एक ऐसी चीज है तो रिश्ते को लेकर आगे जाती है। मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।
दोनों को विरुष्का के नाम से भी जाना जाता है। शादी से पहले अनुष्का विराट ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने भी खुलकर बात नहीं की थी।
विरुष्का ने माइक्रो वेडिंग की थी। यानी की इनकी शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था। दोनों की शादी में केवल करीबी रिश्तेदार, परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।