- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- प्रिटी जिंटा ने उठाई कैंची और देखते ही देखते काट डाले 10 साल छोटे पति के बाल, ऐसा था रिएक्शन
प्रिटी जिंटा ने उठाई कैंची और देखते ही देखते काट डाले 10 साल छोटे पति के बाल, ऐसा था रिएक्शन
मुंबई। कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपने घरों से कम ही निकल रहे हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही सेलेब्स कभी-कभार नजर आते हैं। इसी बीच, प्रिटी जिंटा भी अपने घर में रहकर ही सारे काम निपटा रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, प्रिटी कैंची से अपने पति के बाल काटती नजर आ रही हैं। प्रिटी कभी कैंची तो कभी मशीन से जीन गुडइनफ के बाल काटती नजर आ रही हैं। प्रिटी का ये मजेदार वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
| Published : Aug 09 2020, 07:07 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
प्रिटी जिंटा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मैं तब जान गई कि मेरा फ्यूचर हेयर कटिंग में है, जब मेरे पति ने एक बार फिर मुझे उनके बाल काटने की इजाजत दे दी। प्रिटी के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
शिफाली गुप्ता नाम की एक यूजर ने लिखा, आपको देखना हमेशा सुखद लगता है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर। वहीं एक और शख्स ने कहा, वाह कितनी प्रोफेशनल हैं आप।
दरअसल, प्रिटी जिंटा के पति कुर्सी पर कपड़ा ओढ़ के बैठे हुए हैं और प्रिटी पूरे इत्मिनान के साथ उनके बाल काटती नजर आ रही हैं। जीन भी बड़े आराम से अपना हेयरस्टाइल बनवाते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले प्रिटी का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपने घर के बगीचे में उगी सब्जियां तोड़ती नजर आई थीं। प्रिटी ने अपने घर के एक बड़े से गमले में शिमला मिर्च उगा रखी हैं।
बता दें कि प्रिटी जिंटा से जीन गुडइनफ की पहली मुलाकात फेसबुक पर फैन्स से लाइव चैट करते हुए हुई थी। जीन लॉस एंजिलिस के सैंटा मोनिका में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 29 फरवरी, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे। प्रिटी का कहना है कि वे सच्चे प्यार में भरोसा करती हैं, लेकिन इसका पता कपल्स को साथ में समय बिताने के बाद ही चलता है।
प्रिटी जिंटा और जीन गुडइनफ ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में प्रिटी और जीन के काफी क्लोज फ्रेंड और फैमिली वाले ही शामिल हुए थे।
लॉस एंजिलिस में शादी के बाद प्रिटी ने मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। बता दें की जीन गुडइनफ उम्र में प्रिटी से 10 साल छोटे हैं। प्रिटी जहां 45 साल की हैं, वहीं जीन अभी 35 के ही हैं।
प्रिटी जिंटा ने महज 23 साल की उम्र में फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। प्रिटी ने तेलुगु, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है।
अपने करियर के दौरान एक्ट्रेस ने 'सोल्जर', 'क्या कहना', 'चोरी-चोरी चुपके चुपके', 'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'फर्ज', 'वीर जारा', 'सलाम नमस्ते', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल है तुम्हारा' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।