- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बेटी को अकेला छोड़ मुंबई आई प्रियंका चोपड़ा, 3 साल बाद अपने शहर पहुंची PC का 6 PHOTOS में देखें अंदाज
बेटी को अकेला छोड़ मुंबई आई प्रियंका चोपड़ा, 3 साल बाद अपने शहर पहुंची PC का 6 PHOTOS में देखें अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क. आखिरकार 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने देश लौट ही आई। दरअसल, प्रियंका ने जब से अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) के साथ शादी की, तभी से ही लॉस एंजेलिस में ही रह रही है। इस दौरान वे मुंबई आती-जाती रहीं, लेकिन इस बार लंबा गेप हो गया। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पीसी चाहते हुए भी अपने देश, अपने घर नहीं लौट पा रही थी। 3 साल बाद उन्हें मौका मिला और उन्होंने तुरंत मुंबई के लिए उड़ान भरी। पीसी मंगलवार अल सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। एयरपोर्ट से उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैन्स उनका दिल से स्वागत कर रहे हैं। जब ये जानकारी सामने आई थी कि पीसी मुंबई आ रही है तो सभी को लगा था कि वे अपनी बेटी मालती को लेकर भी आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सामने आई उनकी फोटोज में मालती कहीं नजर आ रही है। नीचे देखें मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल और लुक की फोटोज...

मुंबई एयरपोर्ट से सामने आई प्रियंका चोपड़ा की फोटोज में उनका लुक बेहद सिम्पल नजर आ रहा है। इस दौरान वे नीले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
जैसे ही फ्लाइट से उतरकर प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट में दाखिल हुई उनके चेहरे पर मुस्कान खिल गई। उनके चेहरे की खुश बता रही थी वे घर पहुंचकर कितनी एक्साइटेड हैं।
प्रियंका चोपड़ा को रिसीव करने उनकी एक करीबी एयरपोर्ट पहुंची थी, जिसे देखते ही पीसी ने उसे गले लगा लिया। वे कैमरामैन को देखकर भी हाथ हिलाती नजर आई।
आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स और फैन्स हर कोई प्रियंका चोपड़ा को अपने कैमरे में क्लिक करने के लिए क्रेजी नजर आया। पीसी ने कोई अपत्ति नहीं जताई।
प्रियंका चोपड़ा के साथ बेटी मालती को देखकर कई फैन्स दुखी भी नजर आए। कुछ ने जहां पीसी का पूरे जोश के साथ वेलकम किया तो कुछ मालती कहां हैं, पर सवाल भी उठाए।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा मुबंई फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा की शूटिंग के सिलसिले में आई है। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में है। कहा जा रहा है कि वे संजय लीला भंसाली से भी एक फिल्म के बारे में चर्चा करेंगी।
ये भी पढ़ें
7 PHOTOS में देखें ऐश्वर्या राय की भाभी का ग्लैमरस अंदाज, मॉडल रह चुकी है श्रीमा, अब करती है ये काम
ऐश्वर्या राय की 17 DISASTER फिल्में, 7 मूवीज नहीं कमा पाई 10 करोड़, तीन का हाल घुमा देगा माथा
भारत की सबसे महंगी फिल्में, TOP 10 में बॉलीवुड की सिर्फ 4, बाकी 6 का नाम का सुन उड़ जाएंगे होश
FLOP होने से बचने अक्षय कुमार ने फिर चली गहरी चाल, इस कारण हो सकता है अजय देवगन का गेम ओवर