MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • माथे पर बिंदी और टॉप की जगह बिकिनी में दिखी Priyanka Chopra, देसी गर्ल का लुक हजम नहीं कर पाए लोग

माथे पर बिंदी और टॉप की जगह बिकिनी में दिखी Priyanka Chopra, देसी गर्ल का लुक हजम नहीं कर पाए लोग

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लंबे समय से किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कभी वे अपनी फिल्मों और अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए तो कभी अपनी बुक अनफिनिश्ड (Unfinished) के लिए चर्चा में रहती है। इतना ही नहीं वे अक्सर अपनी थ्रोबैक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती है। हाल ही में उन्होंने करियर के शुरुआती दौर की अपनी एक अनदेखी फोटो शेयर की है, जिसमें वह वाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं। मजेदार यह है कि प्रियंका बिकिनी के साथ बिंदी लगाए दिख रही हैं। यह फोटो तब की है जब वे 19 साल की थी। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- शर्म? मैंने इस बारे में कभी नहीं सुना। साथ उन्होंने बिंदी और बिकिनी लिखकर इसे हैशटैग #BindisAndBikinis किया है। हालांकि, कुछ लोगों को उनकी ये फोटो पसंद नहीं आई और उन्होंने पीसी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 26 2021, 11:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

इस फोटो को देख कई लोग हैरत में पड़ गए क्योंकि वे प्रियंका के यंग लुक में उन्हें पहचान ही नहीं सके। वहीं इन कपड़ों को देख कुछ लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने प्रियंका को बेशर्म तक बता दिया। वहीं कुछ ने सवाल किया कि आखिर ये कैसे कपड़े हैं? कुछ यूजर्स ने छी! इतनी गंदी जैसे कॉमेंट्स करते हुए प्रियंका के पैंट और बिकिनी लुक की आलोचना की।

210

कुछ दिन पहले प्रियंका अपनी किताब अनफिनिश्ड में किए गए इंटरेस्टिंग खुलासों को लेकर चर्चा में आई थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी टीवी एंकर ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें बताईं कि फिर से चर्चा में आ गईं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में सोना नाम से भारतीय रेस्त्रां भी खोला है। 

310

प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू में अपनी किताब Unfinished के अलावा अपने बचपन और दूसरे मुद्दों पर बात की। इंटरव्यू में ओपरा ने जब प्रिंयका को बचपन में मिली स्प्रिचुअल चीजों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि भारत में रहते हुए आध्यात्म से न जुड़ पाना बेहद कठिन है। आप ठीक कह रही हैं। तमाम धर्मों के साथ जो हमारे आसपास हैं, ये वहां के लोगों में समाया हुआ है।

410

प्रियंका ने आगे कहा- मैं एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी हूं। जब मैं स्कूल गई, तो मैं क्रिश्चिएनिटी के बारे में जानती थी। मेरे पिता एक मस्जिद में गाया करते थे, मुझे इस्लाम के बारे में पता था। मैं एक हिंदू फैमिली में पली-बढ़ीं, इसलिए इस बारे में भी मुझे पता था। तो इस तरह आध्यात्म भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा है, जिसे आप नकार नहीं सकते।

510

प्रियंका की बातें सुनकर अब लोग सोशल मीडिया पर उनसे तरह-तरह के सवाल पूछने लगे। एक शख्स ने पूछा- कौन सी मस्जिद में गाते थे प्रियंका? वहीं एक और शख्स ने कहा- बिल्कुल सही। मैंने खुद बहुत से लोगों को गाते देखा है, लेकिन वो मस्जिद नहीं दरगाह है, जहां लोग गाते हैं। एक और यूजर ने कहा- वाह! मस्जिदों में गाने की इजाजत होती है? ये तो मुझे पता ही नहीं था। बहन क्या तुम हमें अपने संघर्ष के बारे में और कुछ बता सकती हो? एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा- प्रियंका के पिता मस्जिद में गाते थे। कोई मुझे उस मस्जिद का नाम बता दो प्लीज।

610

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति पॉप स्टार निक जोनस ने हाल ही में ऑस्कर 2021 के नामांकन की घोषणा की। 93वां ऑस्कर अवॉर्ड 25 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन हर साल फरवरी के महीने में किया जाता रहा है, लेकिन इस साल कोरोना के चलते आयोजन में देरी हुई है।

710

बता दें कि प्रियंका फिल्मों में एक्ट‍िंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

810

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद कपल ने तीन अलग-अलग रिसेप्शन दिए थे, जिनमें बॉलीवुड, उद्योग और राजनीतिक जगत की हस्तियां पहुंचीं थीं।

910

निक जोनास कुल 4 भाई हैं। केविन जोनास (32 साल) सबसे बड़े हैं। यानी प्रियंका के जेठ उनसे सिर्फ 6 साल ही छोटे हैं। इसके बाद, जो जोनास (30 साल), निक जोनास (27 साल) और फ्रेंकी जोनास (19 साल) हैं। निक की कोई बहन नहीं है। चारों भाई अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। सबसे बड़े केविन जोनास और उनसे छोटे जो जोनास की शादी हो चुकी है। केविन की वाइफ का नाम डेनियल, जबकि जो की वाइफ एक्ट्रेस सोफी टर्नर हैं।

1010

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग खत्म कर ली है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' शामिल है। इससे पहले प्रियंका फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved