- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- 10 साल छोटे पति के साथ जिस महल जैसे घर में रहती है प्रियंका चोपड़ा, उसमें हैं 11 बाथरूम, 7 बेडरूम
10 साल छोटे पति के साथ जिस महल जैसे घर में रहती है प्रियंका चोपड़ा, उसमें हैं 11 बाथरूम, 7 बेडरूम
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) के पति निक जोनास (nick jonas) 28 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 16 सितंबर, 1992 को टेक्सास, अमेरिका में हुआ था। निक न सिर्फ सिंगर है बल्कि एक्टर भी है। उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। निक ने खुद से 10 साल बड़ी प्रियंका से 2018 में जयपुर के उमैद भवन में शादी की थी। फिलहाल, कपल लॉस एंजेलिस में रहता है। यहां उनका आलीशान बंगला, जो अंदर से दिखने में किसी महल से कम नहीं है। शायद कम ही लोग जानते है कि ये बंगला निक ने पत्नी प्रियंका को तोहफे में दिया था। आपको बता दें कि पीसी ने पति के बर्थडे सेलिब्रेशन की खास तैयारी की है।आइए, प्रियंका के पति के बर्थडे के मौके पर आपको उनके इस आलीशान बंगले की इनसाइड फोटोज दिखाते हैं।
| Published : Sep 16 2020, 12:02 PM IST / Updated: Sep 21 2020, 11:31 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
निकयांका का ये घर किसी लग्जरी महल से कम नहीं है। ये घर करीब 20,000 वर्ग फुट में बना है, जिसमें 7 कमरे, 11 बाथरूम, मूवी थिएटर, बार, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल है। वैसे आपको बता कि प्रियंका जल्दी ही एक बड़े बजट की फिल्म में नजर आ सकती है।
ये घर जितना बाहर से दिखने में खूबसूरत है उससे कहीं ज्यादा अंदर से सुंदर है। निक और प्रियंका के घर का डिजाइन बहुत अलग है।
सूत्रों के मुताबिक कपल के इस आलीशान घर की कीमत 150 करोड़ रुपए है।
यह घर भीड़भाड़ वाली जगह से बिल्कुल दूर है। इसके आसपास बेहद खूबसूरत घाटियां और हरियाली भी हैं।
घर में एक शानदार जिम, मूवी थिएटर, बार, गेम रूम, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, एक बॉलिंग एली, इन्फिनिटी पूल, लॉन और अलग से बैठने की व्यवस्था भी है।
प्रियंका के इस घर से प्रकृति का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है। इसमें लिविंग रूम और लंबी डाइनिंग टेबल है, जिसमें प्रियंका और निक जोनास के परिवार वाले बड़े आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं।
प्रियंका के घर में गाड़ियों के लिए अंडरग्राउंड गैराज की भी सुविधा है।
प्रियंका के घर के अंदर से ही प्राकृतिक का नजारा लिया देखा जा सकता है।
सींटिग रूप में बड़े-बड़े सोफे और झूमर लगे हैं। साथ ही बीच में बड़ी सी सेंटर टेबल भी है।
पीसी ने अपने घर के अंदर भी पौधे लगा रखे है ताकि हरियाली बनी रहे। रूम के अंदर से बाहर का खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है।
बंगले के बाहर का नजारा भी देखने लायक है।
बंगले के बार भी शानदान सीटिंग एरिया है।
घर के आउटसाइड एरिया में बड़ा सा स्विमिंग पूल भी है।
पूल साइड एरिया में सीटिंग की व्यवस्था भी है।