- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- 10 साल छोटे पति संग इस आलीशान घर में रहती हैं प्रियंका, अंदर से ऐसा दिखता है 7 बेडरूम वाला घर
10 साल छोटे पति संग इस आलीशान घर में रहती हैं प्रियंका, अंदर से ऐसा दिखता है 7 बेडरूम वाला घर
मुंबई/लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने इसी साल जनवरी में अमेरिका के एनसिनो (कैलिफोर्निया) में एक आलीशान घर खरीदा है। कपल ने फैन्स के लिए इस घर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। प्रियंका का यह घर न सिर्फ बाहर बल्कि भीतर से भी बेहद खूबसूरत लगता है। करीब 3 एकड़ में फैला यह घर भीड़भाड़ वाली जगह से बिल्कुल दूर है। इसके आसपास बेहद खूबसूरत घाटियां भी हैं।
| Published : May 08 2020, 07:03 PM IST / Updated: May 11 2020, 07:51 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अंदर से ऐसा दिखता है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का नया घर।
प्रियंका के इस घर से प्रकृति का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है। इसमें लिविंग रूम और लंबी डाइनिंग टेबल है, जिसमें प्रियंका और निक जोनास के परिवार वाले बड़े आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा के इस घर में 7 बेडरूम के अलावा 11 बाथरूम हैं। इसके आसपास प्राकृतिक सुंदरता बिखरी हुई है।
इसके अलावा घर में एक शानदार जिम, मूवी थियेटर, वेट बार, गेम रूम, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, एक बॉलिंग एली, इन्फिनिटी पूल, एक लॉन और अलग से बैठने की व्यवस्था भी है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का घर एनकिनो कैलिफोर्निया में है। एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की लागत 20 मिलियन डॉलर (142 करोड़ रुपए) है।
अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं तो लौटकर अपनी कार को सीधे अंडरग्राउंड पार्किंग में जाकर पार्क कर सकते हैं। प्रियंका के घर में गाड़ियों के लिए अंडरग्राउंड गैराज की भी सुविधा है।
प्रियंका चोपड़ा के घर के अंदर से ही प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा लिया जा सकता है।
प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर, 2018 को निक जोनास से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं।
प्रियंका चोपड़ा के नए घर का खूबसूरत नजारा।