MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब 'द्रौपदी' के साथ बैठकर खाना खा रहे थे महाभारत के दुर्योधन, महिलाओं को आ गया था गुस्सा

जब 'द्रौपदी' के साथ बैठकर खाना खा रहे थे महाभारत के दुर्योधन, महिलाओं को आ गया था गुस्सा

मुंबई. टीवी का पॉपुलर सीरियल 'महाभारत' (Puneet Issar) में दुर्योधन का रोल प्ले करने वाले एक्टर पुनीत इस्सर आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) की फिल्म 'कुली' (Coolie) से की थी। हालांकि, पहली ही फिल्म में वो विवादों में आ गए थे। पुनीत इस्सर ने अमिताभ को घूंसा मार दिया था। इस वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद कई साल तक पुनीत इस्सर को काम नहीं मिला। साल 1987 में बी. आर. चोपड़ा की महाभारत उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट थी।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 12 2020, 10:45 AM IST| Updated : Sep 19 2020, 07:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

पुनीत इस्सर को पहले महाभारत सीरियल में भीम का रोल ऑफर किया गया था। हालांकि, पुनीत दुर्योधन का रोल करना चाहते थे। मेकर्स ने उनके सामने शर्त रखी कि वो यदि भीम के किरादर के लिए अपनी जैसी कद काठी वाला एक्टर ले आएंगे तो दुर्योधन का रोल उन्हें मिल जाएगा।

26

पुनीत इस्सर ने इसके बाद एशियन गेम्स में कई पदक जीत चुके प्रवीण कुमार (Praveen kumar) से संपर्क किया। प्रवीण कुमार को देखते ही बी.आर.चोपड़ा (B.R Chopra) ने उन्हें भीम का रोल दे दिया। इसके बाद पुनीत इस्सर को सीरियल में दुर्योधन का रोल मिला।  

36

पुनीत इस्सर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दुर्योधन के किरदार के बाद उन्हें रियल लाइफ में दुष्ट दुर्योधन कहा करते थे। पुनीत ने एक किस्सा बताया कि हम जयपुर में शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान जयपुर के एक उद्योगपति ने हमारी टीम को खाने पर बुलाया था। 

46

पुनीत इस्सर ने बताया कि उनके वहां रिवाज था कि मेहमानों को सोना और चांदी के बर्तनों में खाना खिलाते थे। वो रूपा गांगुली (द्रौपदी) (Roopa Ganguli) के बगल में बैठा था और बातें कर रहा था। तभी एक महिला ने रूपा के कान में कुछ कहा और वह उनके साथ चली गई।

56

पुनीत ने आगे बताया, 'रूपा गांगुली कुछ देर वापस लौटी और पांडवों के साथ बैठ गई। उन्होंने उनसे पूछा क्या हुआ? रूपा ने कुछ भी जवाब नहीं दिया। बाद में उन्हें पता चला कि महिलाओं ने कहा कि तुम द्रौपदी हो तुम्हें दुष्ट दुर्योधन के साथ नहीं बैठना चाहिए।'

66

पुनीत इस्सर ने फिल्म 'कुली' का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उस हादसे के बाद, 'मैं अमितजी को देखने अस्पताल गया था। मैं बेहद शर्मिंदा था। अमित जी ने मुझसे कहा कि एक बार उनके वजह से विनोद खन्ना को चोट आ गई थी। काम के दौरान ऐसा होता है। इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है।' 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved