- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- इंटरव्यू लेने आई लड़की को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे रजनीकांत, कर दिया था प्रपोज
इंटरव्यू लेने आई लड़की को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे रजनीकांत, कर दिया था प्रपोज
मुंबई. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत गुरुवार को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरु में हुआ था। साउथ में रजनीकांत देवताओं की तरह फैंस पूजते हैं। फैंस उनकी फिल्में आने से पहले एक्टर के पोस्टर को दूध से नहलाते हैं और सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर सुबह 4 बजे से ही लोग लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। रजनीकांत फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं तो उनके बर्थडे के मौके पर उनकी प्रेम कहानी के बारे में बता रहे हैं।
| Published : Dec 12 2019, 12:25 PM IST / Updated: Dec 12 2019, 12:47 PM IST
इंटरव्यू लेने आई लड़की को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे रजनीकांत, कर दिया था प्रपोज
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
रजनीकांत ने लता रजनीकांत से 26 फरवरी 1981 को शादी की थी। उनके बिना रजनीकांत खुद को अधुरा मानते हैं। शादी के बाद से वही एक्टर के सभी कामों को संभालती हैं। रजनीकांत की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी स्टाइल से कम नहीं है।
25
रजनीकांत की लव स्टोरी 1980 में शुरू हुई थी। वो उस वक्त बालाचंदर की तमिल फिल्म 'थिल्लू मल्लू' की शूटिंग कर रहे थे। ये मूवी 1979 में आई बॉलीवुड फिल्म 'गोलमाल' का रीमेक थी। ये रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी।
35
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत का इंटरव्यू लेने के लिए रिक्वेस्ट आई वो रिक्वेस्ट किसी और की नहीं थी बल्कि लता रजनीकांत की ओर से आई थी। इस बीच एक्टर ने लता को पहली बार देखा था और पहली नजर में ही उन पर अपनी दिल हार बैठे थे। दोनों ही इंटरव्यू के दौरान काफी सहज महसूस कर रहे थे। क्योंकि दोनों ही बेंगलुरु से ताल्लुक रखते थे।
45
इंटरव्यू के बाद रजनीकांत ने लता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। एक्टर का ये प्रपोजल सुनकर वो हैरान रह गई थीं। हालांकि, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था केवल मुस्कुराते हुए कहा था कि उन्हें उनके माता-पिता से बात करनी होगी।
55
दोनों ने पैरेंट्स से तुरंत ना मिलकर बाद में मिलने का फैसला किया और एक-दूसरे को कुछ वक्त दिया। रजनीकांत एक बात से काफी नर्वस थे कि लता के माता-पिता इस शादी के लिए मानेंगे या नहीं। हालांकि, दोनों के ही माता-पिता शादी के लिए आसानी से मान गए। इसके बाद रजनीकांत और लता ने 26 फरवरी 1981 को शादी कर ली।