- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादी की पहली सालगिरह कुछ ऐसे सेलिब्रेट करने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
शादी की पहली सालगिरह कुछ ऐसे सेलिब्रेट करने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
मुंबई. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करेंगे। एनिवर्सरी के लिए रणवीर सिंह काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर की एक फोटो शेयर की है। इसमें वे मैन्स पार्लर में फेस पैक लगाए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, 'पहली शादी की सालगिरह की तैयारी।'
14

इसके साथ ही दीपिका और रणवीर के शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेशन का प्लान भी सामने आया है। इन दोनों ने इसे पारिवारिक अंदाज में मनाने का फैसला लिया है और दोनों इसे निजी तरीके से मनाएंगे। दीपवीर ने परिवार के साथ तिरुपति और फिर अमृतसर गोल्डन टेंपल में भगवान का आशीर्वाद लेने जाएंगे।
24
मंदिर दर्शन के बाद कहा जा रहा कि ये कपल पद्मावती टेंपल भी जाएगा और वहां से 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर वापस मुंबई लौटेंगे।
34
बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर, 2018 को एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। बॉलीवुड के तमाम स्टारों की तरह ही इनकी शादी भी माइक्रो वेडिंग थी यानी की इनकी शादी में भी केवल खास लोग और परिवार के लोग ही शामिल किए गए थे।
44
दीपिका और रणवीर का प्यार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' से परवान चढ़ा था। इसके बाद दोनों ने साथ में भंसाली की दो और फिल्मों 'पद्मावत' 'बाजीराव मस्तानी' में एक साथ काम किया, जहां इनके रिलेशनशिप की खबरें आनी शुरू हो गई थी। करीब 6 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos