- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब कॉलेज के दिनों में विद्या बालन के देवर ने चुरा ली थी दीपिका के पति की गर्लफ्रेंड, किया खुलासा
जब कॉलेज के दिनों में विद्या बालन के देवर ने चुरा ली थी दीपिका के पति की गर्लफ्रेंड, किया खुलासा
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा घूपिया के चैट शो #NoFilterNeha पर तमाम सेलेब्स शिरकत करते हैं और जिंदगी से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे करते हैं। ऐसे में इसी शो में पर दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने 3 साल पहले एंट्री की थी। इस दौरान उन्होंने विद्या बालन के देवर और 'आशिकी 2' फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लेकर दिलचस्प किस्सा शेयर किया था कि कॉलेज के दिनों में उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड को चुरा लिया था। दोनों स्टार एक वक्त पर क्लासमेट थे...

रणवीर सिंह ने बताया था कि वो और आदित्य रॉय कपूर एक वक्त में क्लासमेट थे और इसी दौरान आदित्य ने उनकी गर्लफ्रेंड को चुरा लिया था। एक्टर की इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। खुद आदित्य ने सफाई देते हुए कहा था कि रणवीर उस वक्त सिर्फ ड्रमैटिक होने की कोशिश कर रहे थे।
हालांकि, आदित्य ने अपनी बात के आखिर में ये भी जोड़ दिया कि शायद ऐसा हुआ हो, उन्हें नहीं पता कि रणवीर को कैसा लगा होगा। उनके इस बयान से लग रहा था कि शायद आदित्य नहीं चाहते थे कि उन्हें गर्लफ्रेंड स्टीलर का टैग दिया जाए। इसलिए उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि रणवीर किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे।
आदित्य ने रणवीर की गर्लफ्रेंड के साथ उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कहा कि कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि, सिर्फ 8 महीने के बाद उनकी उससे मुलाकातें होने लग गईं।
वहीं, अगर आदित्य के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'सड़क 2' आलिया भट्ट के अपोजिट देखा गया था। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था। इसमें आदित्य, आलिया के अलावा संजय दत्त ने भी लीड रोल प्ले किया था।
इसके साथ ही अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो शादी के बाद दीपिका पादुकोण के साथ पहली '83' में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं और दीपिका फिल्म में भी उनकी पत्नी का रोल अदा कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।