- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब 21 की उम्र में ही मां बन गई थीं रवीना टंडन, लोग बोलते थे-'तुमसे कौन करेगा शादी?'
जब 21 की उम्र में ही मां बन गई थीं रवीना टंडन, लोग बोलते थे-'तुमसे कौन करेगा शादी?'
मुंबई. 90 के दशक की एक्ट्रेस रवीना टंडन सोमवार को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 26 अक्टूबर, 1974 को मुंबई में हुआ था। फिल्मों के अलावा रवीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। रील से इतर रीयल लाइफ में भी ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जो किसी 'सुपरहीरो' से कम नहीं हैं और रवीना ने भी कुछ ऐसा ही किया, जो कि वो सुपरहीरो बन गईं। 21 साल की उम्र में पहली बार मां बनने वाली रवीना उस समय मां बनी थीं जब हर कोई अपने करियर पर फोकस करता है। इसके लिए उन्हें लोगों की खरी-खोटी भी सुननी पड़ी...

साल 1991 में रवीना टंडन ने सलमान खान के अपॉजिट फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म हिट हुई और रवीना सुपरहिट। इसके बाद उन्होंने 1994 में 'मोहरा', 'दिलवाले' और 'लाडला' जैसी फिल्मों में काम किया और स्टारडम को अपने नाम किया। इसी साल एक्ट्रेस ने मां बनने का फैसला किया और 1995 में उन्हें इसे पूरा भी किया।
जब रवीना पहली बार बनीं तो उनकी उम्र महज 21 साल थी। शादी नहीं हुई थी। रवीना ने पूजा और छाया नाम की दो बच्चियों को गोद लिया था। साल 1995 में जब रवीना ने दोनों बच्चियों को आधिकारिक रूप से गोद लिया, तब पूजा 11 साल की थीं और छाया 8 साल की। दोनों रवीना के कजिन की बेटियां हैं, जिनका निधन हो चुका है।
तब से 2004 तक रवीना ने सिंगल मदर के रूप में ही दोनों बेटियों की परवरिश की। 2004 में रवीना ने बिजनसमैन और डिस्ट्रिब्यूटर अनिल थडानी से शादी। एक बेटी राशा को 2005 में और एक बेटे को रणबीरवर्धन को 2008 में जन्म दिया। इस तरह रवीना तीन बेटियों और एक बेटे को मिलाकर 4 बच्चों की मां हैं।
रवीना आज नानी भी बन चुकी हैं और उनकी बेटी छाया एयरहोस्टेस हैं, जबकि पूजा एक इवेंट मैनेजर। पूजा मां बन चुकी हैं और इसी तरह से रवीना 46 साल की उम्र में एक नानी। पूजा और छाया को गोद लेने का फैसला रवीना का था। रवीना बताती हैं कि अपने इस फैसले पर विचार उन्होंने 1994 में तभी शुरू कर दिया था, जब उनकी फिल्म 'मोहरा' रिलीज नहीं हुई थी। उन्होंने बताया था कि वो और उनकी मां अक्सर वीकेंड पर आशा सदन जाते थे।
'आशा सदन एक अनाथालय है। जब उनके कजिन की डेथ हुई तो उन्होंने पाया कि बच्चियों के गार्जियन उनका ठीक से खयाल नहीं रख रहे थे। वो दोनों को अपने साथ घर ले आईं। उन्होंने तब ज्यादा नहीं सोचा। यह नैचुरली था। वो पूजा और छाया को वो जिंदगी देना चाहती थीं, जो उनका हक है। वो कोई करोड़पति नहीं थीं, लेकिन उन्हें इतना पता था कि रवीना इन बच्चियों को बेहतर भविष्य दे सकती हैं।'
रवीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'बहुत से लोगों ने तब नेगेटिव बातें की थीं। लोग कहते थे कि 'न जाने तब क्या होगा, जब उनकी शादी होगी।' लोग कहते थे कि 'कोई उनसे शादी नहीं करेगा क्योंकि उनके साथ ये दोनों बेटियां उनके पार्टनर के लिए बोझ की तरह हो जाएंगी।' लेकिन, एक्ट्रेस ने किसी की नहीं सुनी। उन्हें खुशी है कि उनके पति अनिल थडानी और ससुराल वालों ने भी पूजा और छाया को उतना ही प्यार दिया है, जितना वो उनसे करती हैं।'
इसके अलावा रवीना ने कहा था कि 'उनके घर में आज वह सबकुछ है, जिससे एक खुशहाल घर बनता है। आपसी समझ, प्यार और एक-दूसरे के लिए सम्मान।' रवीना ने ये भी कहा था कि 'पूजा, छाया, राशी और रणबीरवर्धन में बहुत प्यार है। आज दोनों बेटियों की शादी हो गई है और वो नानी भी बन गई हैं। दोनों अपने-अपने परिवार के साथ हैं। लेकिन, समय के साथ उनका रिश्ता और गहरा हुआ है।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।