- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पाकिस्तान का वो क्रिकेटर जिससे होने ही वाली थी रेखा की शादी, लेकिन एन मौके पर बिगड़ गया सबकुछ
पाकिस्तान का वो क्रिकेटर जिससे होने ही वाली थी रेखा की शादी, लेकिन एन मौके पर बिगड़ गया सबकुछ
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) हमेशा से ही अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में रही है। लेकिन उनका सबसे ज्यादा अफेयर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ सुर्खियों में रहा है। आज भी दोनों के अफेयर के किस्से बी-टाउन के गलियारों में गूंज ही जाते हैं। इसी बीच रेखा के एक अफेयर को लेकर खबर वायरल हो रही है, जिसके बारे में जानकर कोई भी चौंके बिना नहीं रह पाएगा। आपको बता दें कि रेखा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के साथ भी रिलेशनशिप में थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लगभग शादी कर ही चुके हैं लेकिन एन मौके पर चीजें बिगड़ गई। दोनों के रिश्ते और होने वाली शादी से जुड़ा एक आर्टिकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीचे पढ़े रेखा और इमरान खान के अफेयर और कैसे दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और फिर टूट गया...

सामने आया एक आर्टिकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि रेखा और इमरान खान करीब-करीब शादी कर ही चुके थे। 1985 के स्टार रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक क्रिकेटर इमरान, रेखा से शादी करने एकदम तैयार थे।
इसी रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि इमरान खान ने रेखा के साथ मुंबई में पूरा एक महीना गुजारा था। इतना ही नहीं दोनों को बीच पर अक्सर देखा जाता था। आर्टिकल में यह भी लिखा है कि दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे।
रिपोर्ट में रेखा की मां के हवाले से लिखा गया है कि उनका मानना था कि इरमान खान उनकी बेटी के लिए परफैक्ट मैन थे। उन्होंने दिल्ली में रहने वाले जिस शख्स से सलाह ली थी उसका भी कहना था कि वे इमरान खान को अपनी फैमिली का हिस्सा बना सकती है।
वहीं, इस आर्टिकल में रेखा से शादी करने को लेकर इमरान खान का कमेंट भी है, जिसमें उन्होंने कहा था- उन्हें शॉर्ट पीरियड के लिए एक्ट्रेस की कंपनी काफी पसंद आई। उनका साथ मैंने एन्जॉय किया और फिर आगे बढ़ गया। मैं कभी भी किसी फिल्म एक्ट्रेस के साथ शादी के बारे में सोच भी नहीं सकता।
हालांकि, रेखा और इमरान खान की रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में ज्यादा कुछ लिखा नहीं गया। लेकिन रेखा की अमिताभ बच्चन के साथ रिलेशनशिप जग जाहिर है। रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो में बिग बी के लिए अपने प्यार को कबूल भी किया था। जब सिमी ने पूछा था क्या रेखा अमिताभ से प्यार करती है? तो उन्होंने जवाब दिया था- हां बिल्कुल। उन्होंने फिर बात को घूमाते हुए कहा था- इस जनरेशन का बच्चा, आदमी, औरत, बूढ़ा हर कोई उन्हें प्यार किए बिना नहीं रह सकता। तो मैं कैसे पीछे रह सकती हूं।
वैसे, रेखा का अफेयर कईयों के साथ रहा। बता दें कि स्मिता पाटिल की मौत के बाद राज बब्बर टूट से गए थे। इसी बीच काम पर लौटने के बाद थोड़ा सुकून मिला और साथ ही दर्द को बांटने के लिए रेखा ने साथ दिया। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने रेखा के साथ रिश्ता होने की बात कबूल की थी, लेकिन रेखा हमेशा इस रिश्ते को नकारती आई हैं।
पीपिंगमून की एक रिपोर्ट की मानें तो राज बब्बर ने रेखा के साथ अपना रिश्ता कबूल करते हुए कहा था- हां, हमारे रिश्ते ने मुझे रास्ता खोजने में मदद की। कुछ परिस्थितियों के कारण हम दोनों ही दुखी थे। रेखा ने उस समय लंबे समय से चले आ रहे अपने रिश्ते से नाता तोड़ा था। वह इससे दूर जाना चाहती थीं। मैं भी कुछ ऐसी ही स्थिति में था। हम साथ में काम भी कर रहे थे और इमोशनल सपोर्ट के लिए हम एक-दूसरे से जुड़े रहे।
वहीं, रेखा का नाम नवीन निश्चल, विश्वजीत, विनोद मेहरा, साजिद खान, शत्रुघ्न सिन्हा, अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ भी जुड़ा। लेकिन इन अफेयरों के बारे में कभी भी गंभीरता से कोई बात नहीं की गई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।