- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सालों से नहीं मिला किसी भी फिल्म में काम बावजूद इसके करोड़ों की मालकिन है रेखा, जीती हैं ऐसी लग्जरी लाइफ
सालों से नहीं मिला किसी भी फिल्म में काम बावजूद इसके करोड़ों की मालकिन है रेखा, जीती हैं ऐसी लग्जरी लाइफ
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (rekha) 66 साल की हो गईं हैं। उनके जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा का पूरा नाम 'भानुरेखा गणेशन' है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली रेखा कई सालों से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। इतना ही नहीं उनके पास लंबे समय से किसी भी फिल्म का ऑफर भी नहीं है। बावजूद इसके वे करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन है। उनके पास अच्छा खासा कार कलेक्शन है। बात उनकी लाइफ स्टाइल की करें तो वे रॉयल स्टाइल में जीना पसंद करती हैं।

रेखा अक्सर इवेंट में मंहगी ज्वैलरी और भारी भरकम साड़ी में नजर आती है। उनके पास अच्छा खासा ज्वैलरी और साड़ियों का कलेक्शन है।
इंटरनेट में मौजूद आकड़ों के मुताबिक वे करीब 30 करोड़ से भी ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालकिन है।
रेखा के पास बीएमडब्ल्यू, होंडा सिटी, ऑडी ए 3 से लेकर एक्सयूवी जैसी कई मंहगी लग्जरी गाड़ियां है।
रेखा का बांद्रा में आलीशान बंगला है इसके अलावा भी उनके पास कई बंगले है।
रेखा चाहे फिल्मों से दूर है लेकिन आज भी उनकी इनकम में कोई कमी नहीं है। वे विज्ञापनों के अलावा कई एंड्रोसमेंट्स के जरिए कमाई कर रही है।
रेखा काफी टाइट सिक्योरिटी में रहती है। खबरों की मानें तो उनके घर के दरवाजों पर कोई आम लॉक नहीं है बल्कि हाईटेक लॉक है कि जो मशीनों से ही खुले है, जिसे हर कोई उसे नहीं खोल सकता।
इसके अलावा, उनके घर के अंदर और बाहर कई बॉडीगार्ड्स तैनात रहते है, जो आने जाने वाले मेहमानों से लेकर उनके घर के सामने गुजरने वाले लोगों पर भी नजर रखते है।
रेखा के लाइफ में एक टाइम ऐसा भी आया था जब उनके पास पैसे नहीं थे और उन्हें कोई फिल्में भी नहीं मिल रही थी। जिससे परेशान होकर मजबूरी में उन्होंने तेलुगु की B और C ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। उनके सांवले रंग की वजह से उन्हें कोई फिल्मों में नहीं लेना चाहता था। कई लोग उन्हें बदसूरत भी कहते थे।
बता दें कि रेखा ने तेलुगु फिल्म 'रेंगुला रत्नम' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रेखा आज भी अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं और शादीशुदा महिलाओं की तरह लाइफ जीती हैं। हालांकि, इसके पीछे का राज अब भी बरकरार है।
रेखा ने बॉलीवुड में 1970 में आई फिल्म सावन भादो से कदम रखा था। उन्होंने दो अनजाने, गौरा और काला, कहानी किस्मत की, नागिन, राम बलराम, खून पसीना, घर, कर्तव्य, बरेसा, गजब, अगर तुम न होते, कोई मिल गया, कृष, सुपर नानी जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।