- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अपनी शादी के दिन ही इस वजह से बेहोश हो गए थे रणबीर कपूर के मम्मी पापा, Wedding Photos
अपनी शादी के दिन ही इस वजह से बेहोश हो गए थे रणबीर कपूर के मम्मी पापा, Wedding Photos
मुंबई. ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी को 40 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों ने 22 जनवरी, 1980 को शादी की थी। उनकी शादी को भले ही आज 40 साल हो चुके हैं लेकिन इनके बीच प्यार और शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिलती है। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इनकी शादी की सालगिरह के दिन कपल से जुड़े किस्से बता रहे हैं।
18

नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो और ऋषि कपूर अपनी शादी के दिन ही बेहोश हो गए थे। दोनों के बेहोश होने की वजहें अलग-अलग थी। नीतू बताती हैं कि उनका शादी का लहंगा इतना ज्यादा भारी था कि वो उसे संभालते-संभालते बेहोश हो गई थीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
इसके साथ ही उन्होंने ऋषि कपूर को लेकर कहा था कि एक्टर अपने आस-पास हुत ज्यादा भीड़ देखकर परेशान हो गए थे और वे भी चक्कर खाकर गिर पड़े थे। बाद में जब हम दोनों ठीक हुए, तब उनकी शादी पूरी हुई।
38
ऋषि कपूर और नीतू का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। ऋषि कपूर के अफेयर ना सिर्फ शादी से पहले बल्कि शादी के बाद भी रहे। नीतू संग शादी रचाने के बाद ऋषि का उनसे आधी उम्र से कम एक्ट्रेस दिव्या भारती संग अफेयर भी खूब सुर्खियों में रहा था।
48
नीतू ने एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर के दूसरी एक्ट्रेस के साथ रहे अफेयर की पोल खोली थी। उन्होंने बताया था कि जब वो ऋषि और नीतू एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तो ऋषि उनके साथ-साथ दूसरी एक्ट्रेस को भी डेट कर रहे थे।
58
नीतू कपूर ने बताया था कि जब ऋषि कपूर उनके साथ दूसरी एक्ट्रेस से भी फ्लर्ट करते थे। लेकिन, उनके सामने ऐसे दिखाते थे जैसे उनका कोई अफेयर नहीं है। जब उनसे नीतू पूछती थीं तो वो कहते थे कि कुछ नहीं है।
68
नीतू ने खुद को लेकर कहा था कि वो बहुत सिंपल और मासूम थीं, वो ऋषि की बातों पर विश्वास करती थीं। एक्ट्रेस का मानना था कि ऋषि को भी लगा कि नीतू सिंपल सी लड़की हैं और वो उन्हें संभाल सकती हैं।
78
ऋषि और नीतू ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया और 1980 में शादी कर ली। नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।
88
नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिलकुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को परेशान करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। फिल्म 'खेल-खेल में' दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos