- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करीना, रणबीर से लेकर शशि शम्मी तक, जानें कपूर खानदान के हर मेंबर के बारे में
करीना, रणबीर से लेकर शशि शम्मी तक, जानें कपूर खानदान के हर मेंबर के बारे में
मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले 2 साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अमेरिका में अपना इलाज भी करवाया था। हालांकि, इलाज कराकर वतन लौटने के बाद भी उनकी तकलीफें कम नहीं हुई थी। वे एक बार दिल्ली और एक बार मुंबई में सांस लेने में प्रॉब्लम और इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। बता दें कि ऋषि बॉलीवुड के उस खानदान से ताल्लुक रखते हैं, जिसमें सिनेमा को एक नए आयम तक पहुंचाया। आज आपको कपूर खानदान से जुड़े मेंबर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

अपने पिता राज कपूर और भाइयों की तरह ऋषि कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाया और लोगों के दिलों की धड़कन बन गए। ऋषि कपूर ने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था और तब से लेकर अब तक वो फिल्मों में एक्टिव हैं। उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। साथ ही, उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है।
राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 'जीत', 'कल आज और कल' और 'हीरालाल-पन्नालाल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। रणधीर की पहली फिल्म 'श्री 420' थी, जिसमें उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। रणधीर की शादी बबिता कपूर से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं- करीना कपूर और करिश्मा कपूर।
ऋषि कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाया और लोगों के दिलों की धड़कन बन गए। उनकी शादी एक्ट्रेस नीतू सिंह से हुई। ऋषि ने अपने करियर में 'खेल खेल में', 'अमर अकबर एंथोनी', 'हीना' और 'बोल राधा बोल' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनका एक बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर है।
राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर ने भी कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि, वे बड़े भाई ऋषि की तरह पहचान नहीं बना पाए। उनकी शादी आरती सबरवाल हुई थी। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है। आरती आर्किटेक हैं। राजीव ने 'एक जान हैं हम', 'नाग नागिन', 'जलजला', 'अंगारे', 'लावा', 'हम तो चले परदेश' सहित अन्य फिल्मों में काम किया।
पृथ्वीराज के बेटे राज कपूर ने कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाया और सिनेमा के क्षेत्र में ही अपना योगदान दिया। राज कपूर ने हिन्दी सिनेमा को ऐसी शानदार फिल्में दीं, जिन्होंने सिनेमा को एक इंडस्ट्री में बदल दिया। 'आवारा', 'मेरा नाम जोकर' और 'श्री 420' उनकी ऐसी ही चर्चित फिल्मों में से हैं। राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर के साथ हुई थी। रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर, राज कपूर के बेटे हैं। इनके अलावा राज कपूर की दो बेटियां भी हैं। रीमा जैन और ऋतु नंदा। राज कपूर को बॉलीवुड का 'शो मैन' कहा जाता है।
शम्मी कपूर पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे हैं, जिन्होंने 'तुमसा नहीं देखा', 'कश्मीर की कली', 'जानवर' और 'पगला कहीं का' जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। अपनी चर्चित डांसिंग स्टाइल की वजह से उन्हें ‘एल्विस प्रिस्ले ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। उनकी शादी गीता बाली से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हुए- आदित्य राज कपूर और कंचन देसाई। शम्मी की दो शादियां हुई थीं। पहली गीता बाली से और दूसरी नीला देवी से। नीला देवी शम्मी कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं।
पृथ्वीराज कपूर के बेटे शशि कपूर का पैदाइशी नाम बलबीर राज पृथ्वीराज कपूर है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर शशि कपूर कर लिया था। शशि की शादी जेनिफर केंडल के साथ हुई थी जिनकी 51 साल की उम्र में कैंसर के चलते मौत हो गई थी। शशि के तीन बच्चे हैं। कुणाल कपूर, करन कपूर, संजना कपूर। एक्टर के साथ-साथ शशि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रहे हैं। 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'दीवार' और 'कभी-कभी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके शशि कपूर की संजीदा एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया था।
राजकपूर की दो बेटियां है रीमा और ऋतु। ऋतु नंदा का इसी साल जनवरी में कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उनके एक बेटा निखिल और एक बेटी नताशा है। बता दें कि ऋतु रिश्ते में अमिताभ बच्चन की समधन थी। वहीं, रीमा जैन के दो बेटे है आदर और अरमान। दोनों ही अभी तक सिर्फ एक-एक फिल्म में नजर आए हैं। अरमान की शादी इसी साल फरवरी में हुई।
खानदान में एक्टिंग की नींव रखने वाले पृथ्वीराज कपूर का जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम दीवान बशीश्वरनाथ कपूर और माता का नाम रामशरणी मेहरा था। दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने राज कपूर की चर्चित फिल्म 'आवारा' में एक कैमियो भी किया था। इन्होंने हिंदी सिनेमा को पहली बोलती फिल्म दी थी। पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटे थे, राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर। उनकी एक बेटी भी है, उर्मिला सियाल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।