- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ससुर को याद करते हुए दामाद ने शेयर कीं फोटो, बेटी-नातिन और पत्नी संग मुस्कुराते दिखे ऋषि कपूर
ससुर को याद करते हुए दामाद ने शेयर कीं फोटो, बेटी-नातिन और पत्नी संग मुस्कुराते दिखे ऋषि कपूर
मुंबई। ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही पूरी कपूर फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके अचानक चले जाने के बाद से कोई भी उस कमी को पूरा नहीं कर पा रहा है। इसी बीच, ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी को भी अपने ससुर की बहुत याद आ रही है। हाल ही में भरत साहनी ने कुछ फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वो ससुर ऋषि कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि 30 अप्रैल को कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

ससुर ऋषि कपूर, सास नीतू कपूर और पत्नी रिद्धिमा के साथ भरत साहनी।
भरत साहनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरी जिंदगी में आईं तीन प्रमुख महिलाओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। आप सभी की वजह से मैं खुद को धन्य मानता हूं।
इसके अलावा भरत साहनी ने ऋषि कपूर के साथ 10 साल पुरानी कुछ फोटो शेयर कीं। इनके साथ उन्होंने लिखा, 2010 की खूबसूरत यादें। बेटी समारा के जन्म के कुछ समय पहले।
ऋषि कपूर के असामयिक निधन पर दामाद भरत बेहद दुखी हुए थे। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा था- आपने मुझे, जो प्यार दिया मैं उसे कभी नहीं भुला पाऊंगा।
आपने बेहद कम वक्त में मुझे बहुत कुछ सिखाया। आपके यूं चले जाने से मैं पूरी तरह से टूट गया हूं। कुछ भी कहने के लिए शब्द कम पड़ गए हैं।
बता दें कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा और दामाद उन्हें अंतिम विदाई भी नहीं दे पाए थे। दरअसल, लॉकडाउन के चलते उन्हें बाय रोड परमिशन मिली थी।
सड़क से 1400 किलोमीटर का सफर तय कर जब तक वे मुंबई पहुंचे तो ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया जा चुका था।
ऐसे में बेटी और दामाद का ऋषि कपूर से आखिरी मुलाकात ना कर पाना जिंदगी भर के लिए अफसोस बनकर रह गया है। वो दोनों उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं और अफसोस जता रहे हैं कि काश कि वो भी उन्हें अंतिम विदाई दे पाते।
ऋषि कपूर ल्यूकेमिया नाम के कैंसर से जूझ रहे थे। ये ब्लड कैंसर होता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ती है। इसके बाद इनके आकार में भी परिवर्तन होता है। कई डॉक्टर्स का मानना है कि ये एक ऐसी बीमारी है, जिसके बार-बार लौटने की आशंका बनी रहती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।