- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब सैफ अली खान ने छोड़ दिया था पत्नी अमृता सिंह को, 4 साल का बेटा रोज पूछता था- घर क्यों नहीं आते अब्बा
जब सैफ अली खान ने छोड़ दिया था पत्नी अमृता सिंह को, 4 साल का बेटा रोज पूछता था- घर क्यों नहीं आते अब्बा
मुंबई. सैफ अली खान (saif ali khan) इन दिनों प्रेग्नेंट पत्नी करीना कपूर (kareena kapoor) और बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ पटौदी पैलेस में वक्त गुजार रहे हैं। सैफ चौथी बार पिता बनने वाले है। इसी बीच बेटी सारा अली खान (sara ali khan) के ड्रग्स मामले में फंसने की बात भी किसी से छुपी नहीं है। इतना ही नहीं खबरें तो यह भी है कि मुसीबत में फंसी बेटी सारा की मदद करने से भी सैफ ने मना कर दिया है। सैफ ने बेटी के ड्रग्स मामले में फंसने का सारा दोष पहली पत्नी अमृता सिंह (amrita singh) को भी दिया है। क्योंकि सैफ-अमृता के तलाक के बाद सारा और इब्राहिम की परवरिश की जिम्मेदारी अमृता को ही मिली थी। उन्होंने तो फोन कर अमृता को खूब खरी-खोटी भी सुनाई थी।

वैसे तो अमृता से सैफ के झगड़े की खबरें मीडिया में आने के बाद सैफ को काफी ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ा था। वजह सैफ की पर्सनल लाइफ रही है, जो काफी विवादों में रही है।
बता दें कि अमृता और सैफ के अलग होने की बड़ी वजह सैफ का आशिक मिजाजा होना है। उन्होंने एक इटैलियन मॉडल रोजा कैटलानो (rosa catalano) के लिए पत्नी अमृता को धोखा भी दिया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो अमृता और सैफ की शादी टूटने की बड़ी वजह रोजा संग सैफ का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर माना जाता था।
2004 में सैफ और रोजा की मुलाकात केन्या में हुई थीं। सैफ की शादीशुदा जिंदगी उस वक्त नाज़ुक दौर से गुजर रही थी। आए दिन सैफ और अमृता के बीच झगड़े हुआ करते थे। रोजा से मुलाकात के बाद सैफ को उनसे प्यार हो गया था।
सैफ और रोजा के अफेयर की खबर अमृता से भी ज्यादा दिनों तक छुपी नहीं रही। सैफ के धोखे के बाद अमृता को उनके साथ रहना मंजूर नहीं था।
वहीं, सैफ भी रोजा की खातिर अमृता से अलग होना चाहते थे। दोनों का 2004 में तलाक हो गया। उसके बाद रोजा, सैफ की खातिर मुंबई चलीं आईं। हालांकि, सैफ ने रोजा को भी धोखे में रखा था, जिसका पता उन्हें तब चला जब वो मुंबई आईं।
अपने एक इंटरव्यू में रोजा ने बताया था- सैफ ने उनसे अपनी पहली शादी और बच्चों की बात छुपाकर रखी थी। रोजा को सैफ की शादी, बच्चों और तलाक के बारे में इंडिया आकर पता चला था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे।
बता दें कि उस वक्त बेटी सारा 10 साल और इब्राहिम 4 साल का था। अमृता और सैफ की शादी टूटने का काफी गहरा असर सारा और इब्राहिम पर पड़ा था।
4 साल का इब्राहिम अपने पापा से सवाल पूछा करता था कि आप घर क्यों नहीं आते पापा? हालांकि उस वक्त सैफ के पास इब्राहिम के सवालों का जवाब नहीं होता था।
एक इंटरव्यू में सैफ ने भी अपने बच्चों से दूर होने का दर्द जाहिर किया था। उन्होंने कहा था- मेरे वॉलेट में बेटे इब्राहिम की फोटो है। हर बार मैं उसे देखता था तो रोना आता था। मुझे हमेशा बेटी सारा की याद आती थी। उनसे मिलने की मुझे इजाजत नहीं है। उन्हें भी मेरे पास आने की इजाजत नहीं थी क्योंकि मेरी जिंदगी में कोई नई महिला थी।
हालांकि, 2004 में अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी की थी। अब सैफ के दोनों बच्चे उनसे काफी अटैज्ड है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।