- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बिना मेकअप स्पॉट हुईं करीना कपूर, आंखों के नीचे दिखे काले धब्बे, सैफ अली खान भी थे साथ, PHOTOS
बिना मेकअप स्पॉट हुईं करीना कपूर, आंखों के नीचे दिखे काले धब्बे, सैफ अली खान भी थे साथ, PHOTOS
मुंबई. कोरोना की वजह से लोग परेशान हैं। आए दिन कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वैसे आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बीते रोज कई सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। प्रेग्नेंट करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी की अनांउसमेंट के बाद पहली बार दोस्त अमृता अरोड़ा से मिलने उनके घर पहुंचीं। करीना के साथ पति सैफ अली खान भी थे। करीना-सैफ के अलावा मलाइका अरोड़ा भी नजर आईं। इस दौरान मलाइका भी बिना मेकअप नजर आईं। उन्होंने चेहरे पर मास्क और सिर पर कैप लगा रखी थी।

करीना देर रात फ्रेंड अमृता अरोड़ा के अपार्टमेंट के नीचे स्पॉट हुईं। इस दौरान वे बिना मेकअप थीं और उनकी आंखों के नीचे काले धब्बे भी नजर आ रहे थे।
करीना ने व्हाइट कलर की पतली स्ट्रिप वाली हाफ टी-शर्ट और जीन्स कैरी की थी। उन्होंने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था।
करीना ने बकायदा रुक कर कैमरामैन को पोज दिए और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन भी किया।
इस दौरान सैफ व्हाइट कुर्ते और जीन्स में नजर आए। उनके हाथ में एक लाल कलर का बैग भी दिखा।
करीना-सैफ के साथ मलाइका अरोड़ा भी स्पॉट हुईं। मलाइका भी बिना मेकअप ही नजर आईं। उन्होंने चेहरे पर मास्क और सिर पर कैप लगा रखी थी।
रणबीर कपूर डायरेक्टर लव रंजन के ऑफिस के बाहर नजर आए।
श्रद्धा कपूर यलो ड्रेस में कार में बैठी नजर आईं।
रणबीर कपूर चेहरे पर मास्क और ब्लू कलर की शर्ट में स्पॉट हुए।
नेहा धूपिया जॉगिंग करती नजर आईं।
साउथ एक्ट्रेस चार्मी कौर अपने डॉगी के साथ स्पॉट हुईं।
पूजा हेगड़े जिम के बाहर स्पॉट हुईं।
अपने डॉगी के साथ स्पॉट हुए राजकुमार राव।