- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- भांजे को गोद में लेकर सलमान ने काटा केक, बेटे के साथ बर्थडे में शामिल हुई प्रेग्नेंट अर्पिता
भांजे को गोद में लेकर सलमान ने काटा केक, बेटे के साथ बर्थडे में शामिल हुई प्रेग्नेंट अर्पिता
मुंबई. सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में हुआ था। सलमान के भाई सोहेल खान ने बड़े भाई के जन्मदिन पर अपने घर पर एक ग्रेंड पार्टी दी। ये पार्टी आधी रात को केक कटिंग सेरेमनी के साथ शुरू हुई। सलमान ने 3 साल के भांजे आहिल को गोद में लेकर केक काटा। केक काटते समय सलमान के पिता सलीम खान ने बेटे का हाथ थाम रखा था। पास ही मां सलमा भी खड़ी थी। बता दें कि सलमान एक बड़े से चाकू से चार स्टेप वाला केक काटा। सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन में प्रेग्नेंट बहन अर्पिता खान भी विशेष रूप से मौजूद थी। खबरों की मानें तो अर्पिता आज ( 27 दिसंबर) बच्चे को जन्म देकर बड़ा भाई सलमान को तोहफा देंगी।
110

सलमान खान को विश करने बॉलीवुड से कई सेलेब्स पहुंचे। इस मौके पर सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा को अपने हाथ से केक खिलाया। इस मौके पर बॉबी देओल, तान्या देओल, सुनील ग्रोवर, रवीना टंडन, विद्या बालन, संगीता बिजलानी, डेजी शाह, एली अवराम, कैटरीना कैफ, तुषार कपूर, समीर सोनी, नीलम कोठारी, जहीर इकबाल, हिमेश रेशमिया सहित कई सलेब्स मौजूद थे।
210
संगीत बिजलानी, डेजी शाह और पत्नी तान्या के साथ बॉबी देओल।
310
हेलन, कैटरीना कैफ और यूलिया वंतूर।
410
सिद्धार्थ रॉय कपूर, विद्या बालन और आयुष शर्मा।
510
गर्लफ्रेंड के साथ अरबाज खान, अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा।
610
समीर सोनी, नीलम, तुषार कपूर और सलीम खान।
710
पत्नी के साथ हिमेश रेशमिया और सुनील ग्रोवर।
810
सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और तब्बू।
910
एली अवराम और पति के साथ रवीना टंडन।
1010
सोनाक्षी सिन्हा को केक खिलाते सलमान खान।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos