MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • कभी इन एक्ट्रसेस ने किया सलमान खान के साथ काम, लेकिन अब दो की नहीं है कोई खोज खबर

कभी इन एक्ट्रसेस ने किया सलमान खान के साथ काम, लेकिन अब दो की नहीं है कोई खोज खबर

मुंबई. बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान ने इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस को काम दिलाया। उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने का मौका दिलाया, लेकिन इनमें से कुछ ने बड़ा अच्छा नाम कमा और कई तो और भी अच्छा काम कर रही हैं। वहीं, कई तो डेब्यू करने के बाद से ही गायब हो गईं। आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने सलमान के साथ काम किया और कइयों ने डेब्यू भी किया, लेकिन आज दर्शक उन्हें भुला चुके हैं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रसेस के बारे में...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 08 2020, 12:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

चांदनी

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'सनम बेवफा' में उनके साथ एक्ट्रेस चांदनी ने भी काम किया था। उन्होंने इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनका असली नाम नवोदिता शर्मा है। कुछ फिल्में करने के बाद ही चांदनी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। उनकी आखिरी फिल्म 'हाहाकार' थी, जो 1996 में रिलीज हुई थी। चांदनी शादी के बाद विदेश चली गईं। बताया जाता है कि अब वो वहां पर डांस सिखाती हैं।

25

कंचन

'सनम बेवफा' में सलमान खान के साथ चांदनी के अलावा कंचन भी नजर आई थीं। कंचन ने चांदनी की बहन का रोल प्ले किया था। कंचन ने हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया। अक्षय कुमार की 'अमानत' और गोविंदा की 'कुली नंबर वन' में भी कंचन नजर आई थीं, लेकिन फिर अचानक कंचन ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और अब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

35

रंभा

सात भाषा में फिल्में करने के लिए जाने जाने वाली एक्ट्रेस रंभा ने भी सलमान खान के साथ काम किया था। साल 1997 में 'जुड़वा' और 1998 में फिल्म 'बंधन' में उनकी जोड़ी सलमान के साथ खूब पसंद की गई। तमिल, तेलुगु, भोजपुरी, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में काम करने के बाद रंभा ने टीवी की तरफ रुख किया। साल 2017 में वह एक टीवी रियलिटी शो में नजर आई थीं। फिलहाल, अब रंभा लाइमलाइट से दूर हैं।

45

रेनू आर्या

फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान के साथ रेनू आर्या नजर आई थीं। इस फिल्म में फारुख शेख और रेखा मुख्य भूमिका में थे। इसी फिल्म से सलमान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक दो फिल्में करने के बाद रेनू ने काम करना छोड़ दिया था। हैरानी की बात ये है कि इतने सालों बाद भी किसी को भी रेनू की कोई खबर नहीं है।

55

पूजा डडवाल

सलमान खान स्टारर फिल्म 'वीरगति' में उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस पूजा डडवाल ने काम किया। इसके अलावा वो दो-तीन और फिल्मों में नजर आई थीं, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान नहीं मिल पाई। बाद में पता चला था कि पूजा की माली हालत बेहद खराब है, जिसकी वजह से वो अपना इलाज कराने में भी सक्षम नहीं हैं। जब ये बात सलमान को पता चली तो वो मदद के लिए आगे आए थे। बीते दिनों भी जब पूजा की तबीयत बिगड़ी थी तब भी उन्होंने सलमान से मदद की गुहार लगाई थी। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved